पुणे रेलवे स्टेशन पर बदली प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत, यात्रियों को चुकाने होंगे इतने पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे कई सेवाएं देती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमें रेलवे की सुविधाओं के बारे में पता ही नहीं होता। प्लेटफॉर्म टिकट उन्हीं में से एक है। यह रेलवे की एक ऐसी ही सुविधा है, जिसके तहत ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए आपको लंबी लाइनों में नहीं लगना नहीं होता। पुणे रेलवे डिवीजन ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को बढ़ाकर 50 रुपये कर दी है।
पुणे जंक्शन द्वारा प्लेटफार्म टिकट का मूल्य ₹50 रखने का उद्देश्य अनावश्यक रूप से स्टेशन पर आने वालों पर रोक लगाना है जिस से सोशल डिसटेनसिंग का पालन किया जा सके।
विज्ञापन
रेलवे प्लेटफार्म टिकट की दरों को कोरोना महामारी के शुरुआती दिनों से ही इसी प्रकार नियंत्रित करता आया है। https://t.co/X2HuPC5HUgविज्ञापन विज्ञापन— Spokesperson Railways (@SpokespersonIR) August 17, 2020
पश्चिम रेलवे के सभी छह डिविजन- मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद, राजकोट, रतलाम और भावनगर में प्लेटफॉर्म टिकट की दर बढ़ाई गई है। इस संदर्भ में रेलवे प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा कि पुणे जंक्शन द्वारा प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपये रखने का उद्देश्य अनावश्यक रूप से स्टेशन पर आने वाले लोगों पर रोक लगाना है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सकेगा। मालूम हो कि रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट की दरों को कोरोना वायरस महामारी के शुरुआती दिनों से ही नियंत्रित करता आया है।
प्लेटफॉर्म टिकट से आप दो घंटे तक प्लेटफॉर्म पर रह सकते हैं अर्थात आपको दो घंटे तक अपने परिजनों को प्लेटफॉर्म तक छोड़ने या उन्हें वहां से लेने की अनुमति मिलती है। इसे आप ऑनलाइन यूटीएस एप के जरिए ही खरीद सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आपको प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलती। हालांकि इसके इस्तेमाल के लिए आपको गार्ड सर्टिफिकेट की भी जरूरत होगी, जो आपको गार्ड द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।