{"_id":"68b2637821e04648b004aa3d","slug":"piyush-goyal-said-that-measures-to-boost-exports-and-global-access-will-be-announced-soon-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tariffs: निर्यात को बढ़ावा देने और वैश्विक पहुंच के लिए उपायों की घोषणा जल्द, गोयल बोले- हर संभव मदद की जाएगी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tariffs: निर्यात को बढ़ावा देने और वैश्विक पहुंच के लिए उपायों की घोषणा जल्द, गोयल बोले- हर संभव मदद की जाएगी
Sat, 30 Aug 2025 08:05 AM IST
शुभम कुमार
बिजनेस डेस्क,अमर उजाला
बिजनेस डेस्क,अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 30 Aug 2025 08:05 AM IST
सार
अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50% तक शुल्क लगाने से कपड़ा, चमड़ा, जूते और झींगा जैसे श्रम प्रधान क्षेत्रों के निर्यात पर संकट गहरा गया है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार निर्यातकों को राहत देने के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाएगी। वैकल्पिक बाजारों की तलाश, घरेलू खपत को बढ़ावा और वैश्विक पहुंच पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीयूष गोयल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घरेलू और वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए जल्द ही विभिन्न उपायों की घोषणा करेगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, निर्यातकों को व्यापार के मोर्चे पर मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं से निपटने में हर संभव मदद की जाएगी। अमेरिका ने भारतीय सामानों के निर्यात पर 50 फीसदी का भारी शुल्क लगा दिया है। इससे कपड़ा, चमड़ा, जूते और झींगा जैसे कुछ श्रम प्रधान क्षेत्रों के निर्यात पर असर पड़ने की आशंका है।
गोयल ने एक कार्यक्रम में शुक्रवार को कहा, सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि निर्यातकों को किसी एकतरफा कार्रवाई से उत्पन्न मौजूदा स्थिति से निपटने में तनाव या कठिनाई का सामना न करना पड़े। इन शुल्कों से जो मुश्किलें आ रही हैं, उसे आप लोग बताएं। हम वैकल्पिक बाजारों की तलाश कर रहे हैं। हम अपने मिशनों के जरिये दुनिया के अन्य हिस्सों तक पहुंच रहे हैं, ताकि अवसरों का लाभ उठा सकें। हम घरेलू खपत को बढ़ावा देने पर भी विचार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- बाजार में बदलाव: एक सितंबर से बदल जाएंगे कई नियम, एलपीजी; एटीएम चार्ज और एफडी ब्याज दरों पर पड़ेगा असर
विज्ञापन
अगले सप्ताह जीएसटी परिषद की बैठक होगी। इससे घरेलू विनिर्माण क्षेत्र में मांग में तेजी आएगी। सरकार निर्यात में विविधता लाने के लिए विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों सहित सभी हितधारकों के साथ बात कर रही है। आने वाले दिनों में सरकार हर क्षेत्र को समर्थन के लिए कई कदम उठाएगी। इससे हमारी वैश्विक पहुंच का विस्तार होगा। इससे इस वर्ष हमारा निर्यात बीते वर्ष के निर्यात से अधिक हो सकता है।
825 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात
गोयल ने कहा, 2024-25 में वस्तु एवं सेवा निर्यात 825 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था। वैश्विक बाजार में भारत का निर्यात हिस्सा कम है। हमें व्यापार के मोर्चे पर वैश्विक अनिश्चितताओं के बारे में बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है। कोई देश अच्छा व्यापार समझौता करना चाहता है, तो हम उसके लिए हमेशा तैयार हैं।
ये भी पढ़ें:- Stock Market: एफआईआई की रिकॉर्ड बिकवाली से डगमगाया बाजार, इस साल रिकॉर्ड 1.30 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेचे