{"_id":"62331bf90b7bb742454b86b9","slug":"piyush-goyal-said-indias-merchandise-export-set-to-cross-400-billion-dollar-in-current-fiscal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Merchandise Export: पीयूष गोयल का दावा- इस साल 400 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार करेगा व्यापारिक निर्यात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Merchandise Export: पीयूष गोयल का दावा- इस साल 400 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार करेगा व्यापारिक निर्यात
Thu, 17 Mar 2022 05:01 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 17 Mar 2022 05:01 PM IST
सार
देश का व्यापारिक निर्यात चालू वित्त वर्ष में 14 मार्च तक 390 अरब डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गया है। ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया कि हम 2021-22 में 400 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को पार कर जाएंगे।
विज्ञापन
पीयूष गाोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का व्यापारिक निर्यात चालू वित्त वर्ष में 14 मार्च तक 390 अरब डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को जानकारी देते हुए दावा किया कि हम 2021-22 में 400 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को पार कर जाएंगे।
विज्ञापन
कलपुर्जा उद्योग ने पाई बड़ी उपलब्धि
ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जबकि वाहन कलपुर्जा उद्योग ने 60 करोड़ डॉलर का व्यापार अधिशेष हासिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने वाहन कंपनियों से स्थानीय उत्पाद खरीदने का आह्वान किया।
विज्ञापन
घरेलू बाजारों को खोलने की जरूरत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि गोयल ने कहा कि भारत अब बंद और सुरक्षात्मक होने का जोखिम नहीं उठा सकता है, हमें घरेलू बाजारों को खोलना होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं, तो वस्तुओं और सेवाओं के हमारे निर्यात को कम से कम एक ट्रिलियन डॉलर करना होगा। इसके अलावा गोयल ने समय की बदलती जरूरतों के अनुरूप आर्थिक कानूनों को नए सिरे से तैयार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन