फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Piyush Goyal: Chaos after youth jumps in Parliament, minister present at World Investment Summit says this

Piyush Goyal: संसद में हुई घटना के बाद मची अफरातफरी, मंत्री ने कार्यक्रम बीच में छोड़ा, बोले- जाना पड़ेगा

Wed, 13 Dec 2023 04:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 13 Dec 2023 04:10 PM IST
सार

Piyush Goyal: डब्ल्यूआईसी के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता, पीयूष गोयल ने कहा कि संसद में हुई घटना के बाद मुझे तुरंत संसद में वापस जाना होगा, इसलिए मैं प्रोटोकॉल तोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं अपने सहयोगी मंत्रियों से माफी मांगता हूं, लेकिन मेरे बोलने के बाद मुझे यहां से जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
Piyush Goyal: Chaos after youth jumps in Parliament, minister present at World Investment Summit says this
पीयूष गोयल - फोटो : Social Media

विस्तार

संसद पर हमले की बरसी के दिन सदन के भीतर हुई एक एक अप्रत्याशित घटना से राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी हलकों में सुरक्षा के लिहाज से अफरा-तफरी दिखी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दिल्ली में हो रहे विश्व निवेश सम्मेलन (WIC) 2023 में मौजूद थे। सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता, पीयूष गोयल ने कहा कि संसद में हुई घटना के बाद मुझे तुरंत संसद में वापस जाना होगा, इसलिए मैं प्रोटोकॉल तोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं अपने सहयोगी मंत्रियों से माफी मांगता हूं, लेकिन मेरे बोलने के बाद मुझे यहां से जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
बता दें कि संसद पर हमले की बरसी के दिन ही वहां सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो शख्स नीचे कूद गए। सांसदों ने दोनों शख्स को घेर लिया। लोकसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल भी तुरंत दौड़कर आए और दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संसद पर हमले की बरसी के दिन सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला आया सामने

बता दें कि संसद पर हमले की बरसी के दिन ही वहां सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो शख्स नीचे कूद गए। सांसदों ने दोनों शख्स को घेर लिया। लोकसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल भी तुरंत दौड़कर आए और दोनों को पकड़ लिया।  


यह घटना बुधवार दोपहर एक बजकर एक मिनट पर हुई। लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल शून्य काल की कार्यवाही को संचालित कर रहे थे। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। तभी दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए। 

नीले रंग की जैकेट पहना एक युवक शख्स सांसदों की सीट पर कूदने लगा। वह लगभग तीन कतार लांघकर आसन की तरफ जाने लगा। अफरा-तफरी के माहौल के बीच कुछ सांसदों ने हिम्मत दिखाकर उसे घेर लिया। मार्शल भी दौड़कर आ गए। तभी उस युवक ने जूते के अंदर से कुछ पदार्थ निकाला। इसके बाद वहां पीले रंग का धुआं उठने लगा। बाद में सांसदों और मार्शलों ने मिलकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने कार्यवाही स्थगित कर दी। 

सांसद के मेहमान के तौर पर आया था शख्स

बताया जा रहा है कि दर्शक दीर्घा में कूदे दो शख्स में से एक मैसूर के सांसद के मेहमान के तौर पर संसद पहुंचा था। उसका नाम सागर बताया जा रहा है। बसपा से निष्कासित सांसद दानिश अली ने भी बताया कि पकड़े गए एक युवक का नाम सागर है। 

नारे लगा रहे थे दर्शक दीर्घा से सदन में कूदने वाले युवक

बसपा सांसद मलूक नागर ने बताया कि उनकी सीट के बगल में ही अचानक एक युवक दर्शक दीर्घा से कूद गया। इसके तुरंत बाद दूसरा युवक भी वहीं कूदा। जब सांसदों ने एक युवक को घेर लिया तो उसने जूते से कोई चीज निकाली, जिससे धुंआ उठने लगा। दोनों युवक 'तानाशाही नहीं चलेगी' नारा लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed