फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pigeon pea and Urad dal Storage limit increased know how long and how much can be stored now

Pulse Storage: अरहर और उड़द दाल की भंडारण सीमा बढ़ी, जानिए अब कब तक और कितना कर सकते हैं स्टोर

Wed, 08 Nov 2023 07:30 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 07:30 AM IST
सार

सरकार ने 31 अक्तूूबर तक प्रभावी भंडारण सीमा को भी 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। अब बड़े व्यापारी 50 के बजाय 200 टन तक का भंडारण कर सकेंगे। वहीं, खुदरा व्यापारियों के लिए अरहर और उड़द की यह सीमा पांच टन होगी।

विज्ञापन
Pigeon pea and Urad dal Storage limit increased know how long and how much can be stored now
दाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने उड़द और अरहर दाल की भंडारण सीमा और बढ़ाने की घोषणा की है। इसमें बड़े मिलर, रिटेल विक्रेता और डिपो के अलावा आयातकों को राहत दी गई है, जिनके लिए भंडारण की समय सीमा बढ़ाई गई है। सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, संशोधित भंडारण सीमा तुरंत लागू हो गई है।

विज्ञापन


31 दिसंबर तक बढ़ाई सीमा
सरकार ने 31 अक्तूूबर तक प्रभावी भंडारण सीमा को भी 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। अब बड़े व्यापारी 50 के बजाय 200 टन तक का भंडारण कर सकेंगे। वहीं, खुदरा व्यापारियों के लिए अरहर और उड़द की यह सीमा पांच टन होगी। बड़ी फूड चेन वाले सभी आउटलेट दोनों दालों का पांच टन तक प्रत्येक का भंडारण रख सकेंगे।
विज्ञापन


डिपो पर अब 200 टन दाल रखी जा सकेगी। मिल मालिक पिछले तीन महीने का उत्पादन या वार्षिक क्षमता का 25 फीसदी दोनों में से जो ज्यादा हो रख सकेंगे। सरकार ने 25 सितंबर को ही भंडारण सीमा घटाई थी। इसमें डिपो और बड़ी चेन के लिए इसे 50 टन रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed