{"_id":"633b5d2c869aab747e671c06","slug":"phonepe-moves-domicile-from-singapore-to-india-in-run-up-to-ipo-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"PhonePe: सिंगापुर की फोन पे अब बनी भारत की कंपनी, तीन स्टेप्स में पूरा हुआ प्रोसेस, आईपीओ लाने की तैयारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PhonePe: सिंगापुर की फोन पे अब बनी भारत की कंपनी, तीन स्टेप्स में पूरा हुआ प्रोसेस, आईपीओ लाने की तैयारी
Tue, 04 Oct 2022 03:37 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 04 Oct 2022 03:37 AM IST
सार
कंपनी ने कहा कि सिंगापुर से भारत लाने की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी हुई है। पहले चरण में पिछले साल फोन पे सिंगापुर के कारोबार और सब्सिडियरी को सीधे फोन पे प्राइवेट लिमिटेड इंडिया को दे दिया गया। इसमें बीमा ब्रोकिंग और वेल्थ ब्रोकिंग सेवाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
फोनपे
- फोटो : Twitter@PhonePe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भुगतान और वित्तीय सेवा देने वाली कंपनी फोन पे अब सिंगापुर के बजाय भारत की कंपनी बन गई है। कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। सोमवार को फोन पे ने कहा कि डोमिसाइल को सिंगापुर से भारत में लाने की योजना की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद फोन पे समूह के कारोबार और कंपनियों पर अब फोन पे प्राइवेट लिमिटेड (भारत) का मालिकाना हक है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि सिंगापुर से भारत लाने की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी हुई है। पहले चरण में पिछले साल फोन पे सिंगापुर के कारोबार और सब्सिडियरी को सीधे फोन पे प्राइवेट लिमिटेड इंडिया को दे दिया गया। इसमें बीमा ब्रोकिंग और वेल्थ ब्रोकिंग सेवाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
दूसरे चरण के तहत फोन पे के बोर्ड ने हाल में नया एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन (ईसॉप) तैयार करने और तीन हजार से अधिक कर्मचारियों के मौजूदा इसॉप को बदलने को मंजूरी दी। इसके बाद अंतिम चरण में ओवरसीज प्रत्यक्ष निवेश नियम के तहत फोन पे ने हाल में खरीदे गए ऐप स्टोर को सिंगाुपर से भारत में शिफ्ट कर दिया। कंपनी की उम्मीद अगले साल तक मुनाफे में आने की है। उसके बाद ही वह आईपीओ की तैयारी करेगी।
विज्ञापन