फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol prices cut by 13 paise, diesel 12 paise in delhi today

दो महीने के न्यूनतम पर डीजल का भाव, 26 दिन में 5 रुपये गिरे पेट्रोल के दाम

Tue, 13 Nov 2018 11:08 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
petrol prices cut by 13 paise, diesel 12 paise in delhi today

देश भर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार कमी हो रही है। इससे डीजल के भाव पिछले दो माह के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं, वहीं पिछले 26 दिनों में पेट्रोल भी 5 रुपये सस्ता हो गया है। डीजल की कीमतों में 3.11 रुपये की कटौती हो चुकी है। 

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल 77.43 रुपये और डीजल 72.19 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों में नरमी बने रहने की वजह से घरेलू बाजार में दीवाली के बाद लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल सस्ते हुए। सोमवार को पेट्रोल जहां 17 पैसे प्रति लीटर सस्ता रहा, वहीं डीजल भी 15 पैसे सस्ता हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते आठ सितंबर को दिल्ली में डीजल का भाव 72.51 रुपये था। मुंबई में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 82.94 रुपए और डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 75.64 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।


आईओसी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल का प्रति लीटर दाम 77.56 रुपये रहा, जो कि एक दिन पहले के 77.73 रुपये के मुकाबले 17 पैसे कम है। इस दिन डीजल का प्रति लीटर भाव 72.31 रुपये रहा, जो कि एक दिन पहले के 72.46 रुपये के मुकाबले 15 पैसे कम है। दीवाली के दिन दोनों ईंधनों के दाम में कोई कमी-बेशी नहीं हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed