फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petrol Price Today Friday Petrol Diesel Rate in Delhi Noida

Petrol Price Today: 21 मई के बाद से पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर, ऐसे जानें आपके शहर में क्या हैं कीमतें?

Fri, 21 Oct 2022 12:29 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 21 Oct 2022 12:29 PM IST
सार

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के सभी बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच घरेलू बाजार में बीते 21 मई से पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

विज्ञापन
Petrol Price Today Friday Petrol Diesel Rate in Delhi Noida
पेट्रोल-डीजल की कीमतें - फोटो : Istock

विस्तार

इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट आईओसीएल की ताजा अपडेट के अनुसार देश में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं। जानकारों का मानना है कि ऐसा ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल की कीमतों मे नरमी के कारण है। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार (21 अक्तूबर) को देशभर में पेट्रोल-डीलज के लेटेस्ट रेट जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन


देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के सभी बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच घरेलू बाजार में बीते 21 मई से पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये के भाव पर जबकि डीजल 89.62 रुपये के भाव पर बिक रहा है। 

विज्ञापन

दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 89.96 रुपये प्रति लीटर है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है और डीजल 89.75 रुपये के पूर्व के भाव पर स्थिर है। गुरुग्राम में पेट्रोल के भाव पूर्व की भांति 97.18 रुपये प्रति लीटर तो डीजल के भाव 90.05 रुपये प्रति लीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में 106.31 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा पेट्रोल 

अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल की 92.76 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 106.03 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर पूर्व के समान ही स्थिर है।



एसएमएस भेजकर चेक करें अपने शहर में पेट्रोल- डीजल के भाव 

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर घरेलू तेल विपणन कंपनियां जिनमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम शामिल हैं, हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम तय करतीं हैं। अलग-अलग राज्यों में लगने वाले अलग-अलग करों के कारण भाव भी अलग-अलग होते हैं। आप अपने शहर का भाव 9224992249 नंबर पर एसएसएम भेजकर भी जान सकते हैं। इसके लिलए आपको आरएसपी कोड लिखकर मैसेज करना पड़ेगा। आपने शहर का आरएसपी कोड आप ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed