फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petrol price hike in Pakistan hits new record high Diesel rate increased again all details here

Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में गहरा रहा ईंधन संकट, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं

Thu, 16 Jun 2022 12:19 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 16 Jun 2022 12:19 PM IST
सार

ताजा बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की दाम 233.89 रुपये के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। जबकि, डीजल की कीमत 59.16 रुपये बढ़कर 263.31 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। पाकिस्तान में केरोसिन और बिजली की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि की गई है। 

विज्ञापन
Petrol price hike in Pakistan hits new record high Diesel rate increased again all details here
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की किल्लत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ओर श्रीलंका इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है, तो पाकिस्तान के हालात भी इससे मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां 12 घंटे बिजली कटौती की जा रही है, तो ईंधन के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं। इसका सीधा असर देश की आम जनता पर पड़ रहा है, दरअसल पहले से ही आसमान पर पहुंच चुकीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर आग लग गई है। यहां डीजल के दाम 59.61 रुपये, तो पेट्रोल में 24.03 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


233 रुपये के पार पेट्रोल का दाम 
इस ताजा बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की दाम 233.89 रुपये के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। जबकि, डीजल की कीमत 59.16 रुपये बढ़कर 263.31 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। यहां बता दें कि पेट्रोल-डीजल के साथ ही पाकिस्तान में केरोसिन और बिजली की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि की गई है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2022 में सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों पर 120 अरब रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। 
विज्ञापन


इमरान सरकार को बताया जिम्मेदार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के लिए पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसद्दक मलिक ने इमरान खान सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। मलिक ने कहा कि इमरान सरकार ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तबाह कर दिया था। उन्होंने सब्सिडी देकर जानबूझकर पेट्रोल की कीमतें कम की थीं, जिससे हमारी सरकार को और जनता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने ईंधन की कीमतों में तेजी के लिए पूर्व सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के पास कोई विकल्प नहीं, इमरान जिम्मेदार : शरीफ
ईंधन की बढ़ी कीमतों पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि सरकार के पास इनके दाम बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने इसके लिए इमरान खान के नेतृत्व वाली पिछली पीटीआई सरकार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ सबसे खराब सौदे पर दस्तखत करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ट्वीट किया, हम इन आर्थिक कठिनाइयों से देश को बाहर निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed