फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol diesel prices touches new high in pakistan, increases by four percent

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग, 126 रुपये पहुंची कीमत

Sat, 01 Jun 2019 01:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 01 Jun 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
petrol diesel prices touches new high in pakistan, increases by four percent
pakistan petrol pump - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान में रमजान के दौरान और ईद से पहले महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खाने-पीने और रोजमर्रा के अन्य सामानों की कीमतों में वृद्धि से पहले ही लोग परेशान थे, वहीं अब सरकार ने पेट्रोल-डीजल सहित केरोसिन की कीमतों में चार फीसदी तक की वृद्धि कर दी है। 

विज्ञापन

126 रुपये हुआ डीजल का दाम

इमरान खान सरकार ने डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा इजाफा किया है। आज से डीजल की नई कीमत 126.82 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है। पिछले महीने इसकी कीमत 122.32 पाकिस्तानी रुपये थी। 

विज्ञापन

पेट्रोल 112 के पार

मुल्क में पेट्रोल की नई कीमत 112.68 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पिछले महीने इसकी कीमत 108.42 रुपये प्रति लीटर थी। इस तरह से इसके दाम में 3.92 फीसदी की वृद्धि की गई है। वहीं केरोसिन की नई कीमत 98.46 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पिछले महीने इसका दाम 96.77 रुपये प्रति लीटर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलर के मजबूत होने से पड़ा असर

पाकिस्तानी रुपया लगातार गिरता जा रहा है। फिलहाल एक डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया 150 रुपये के स्तर पर है। इससे कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल काफी महंगा हो गया है। 

हवाई किराये  में 41 फीसदी की बढ़ोतरी

बता दें कि पाकिस्तान की कंपनियों ने हवाई किराये में 41 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इन कंपनियों में सरकारी विमान सेवा प्रदाता पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) समेत अन्य कई कंपनियां शामिल हैं। दरअसल डॉलर के मजबूत होने से और हवाई ईंधन के दाम बढ़ने से किराये में यह बढ़ोतरी की गई है।



पीआईए का लाहौर से कराची आने-जाने का किराया 31 हजार रुपये हो गया है, जबकि एयरब्लू का किराया 32,500 रुपये है। वहीं सेरेना एयर का किराया 39,500 रुपये पहुंच गया है। पहले यह किराया करीब 28 हजार रुपये था। ईद से पहले हुई बढ़ोतरी से पाकिस्तान की जनता के लिए परेशानी बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed