फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petrol diesel prices in india, government selling at half price to many countries

पेट्रोल की कीमत में लगी आग, 85 रुपये के पार पहुंचा दाम, विदेश में सस्ता तेल बेच रही हैं कंपनियां

Mon, 27 Aug 2018 12:16 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
Petrol diesel prices in india, government selling at half price to many countries

डॉलर के मुकाबले रुपये के लगातार कमजोर होने से पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लगी हुई है। सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। वहीं पेट्रोल की कीमत भी एक बार फिर से देश में 85 रुपये के पार पहुंच गई। दिल्ली में सोमवार को डीजल की कीमतों में 15 पैसे का इजाफा हुआ है और यह 69.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो अब तक का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड है। 

विज्ञापन


इस शहर में है सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोगों को एक लीटर डीजल खरीदने के लिए सोमवार को 73 रुपये 73 पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं पेट्रोल की कीमतों ने भी यहां पर पूरे देश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 13 पैसे बढ़कर 77.91 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 
विज्ञापन


यह हैं आज पेट्रोल के दाम

कोलकाता में इसके लिए आपको 80.84, मुंबई  में 85.33 और चेन्नई में 80.94  रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। चेन्नई में डीजल 15 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 73.23 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर रही। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी 15 पैसे चढ़कर इसकी कीमत 73.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी। यह 1 जून के बाद का उच्चतम स्तर है। मुंबई में इसकी रिकॉर्ड कीमत 29 मई को 73.79 रुपये प्रति लीटर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को यह था दाम

Petrol diesel prices in india, government selling at half price to many countries
petrol

देश की राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों में डीजल के दाम सबसे महंगे स्तर पर पहुंच गए है। इसके साथ ही पेट्रोल के दाम भी अपने उच्चतम स्तर के करीब पहुंच चुके हैं। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार दिल्ली के साथ ही चेन्नई और कोलकाता में भी डीजल की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

बता दें कि दिल्ली में डीजल 14 पैसे महंगा होकर 69.32 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इसके साथ ही कोलकाता में इसकी कीमत 14 पैसे बढ़कर रिकॉर्ड तोड़ 72.16 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई में डीजल 15 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 73.23 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। मुंबई में भी 15 पैसे की बढ़ोत्तरी से 73.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यह 1 जून के बाद का उच्चतम स्तर है। पेट्रोल के दाम दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में 11-11 पैसे बढ़कर क्रमश: 77.78 रुपये, 85.20 रुपये और 80.80 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

देश में महंगा, विदेश में सस्ता

वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तेल रिफाइनरी कंपनियां देश में जहां लोगों को महंगा तेल खरीदने पर मजबूर कर रही हैं, वहीं विदेशों में आधे दाम पर बेच रही है। सरकारी रिफाइनरी कंपनियों ने बताया कि वो अमेरिका, इंग्लैंड, इराक, इज़रायल, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग और यूएई जैसे मुल्कों को 34 रुपये में पेट्रोल और 37 रुपये में डीजल बेच रही हैं। वो भी तब, जब भारत के पास पेट्रोल उगलने वाले कुएं नहीं हैं और भारतीय 75 से 85 रुपये तक में पेट्रोल खरीद रहे हैं। 

विदेश से आता है कच्चा तेल, भारत में होता है रिफाइन

भारत में विदेश से कच्चा तेल आता है। तेल उत्पादक देशों के संगठन (ओपेक) में कई ऐसे देश शामिल हैं, जिनके यहां कच्चे तेल से पेट्रोल और डीजल सहित अन्य पदार्थों को निकालने के लिए रिफाइनरियां नहीं हैं। यह देश, फिर भारत जैसे उन देशों में कच्चा तेल भेजकर रिफाइन कराकर उसे वापस अपनेयहां बेचने के लिए मंगाते हैं। तेल रिफाइनरी कंपनियां फिर केंद्र सरकार द्वारा पहले से तय किये गए रेट पर इन कंपनियों को पेट्रोल-डीजल बेचती हैं। 

इस वजह से बढ़ रहे हैं ईंधन के दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में बहुत तेजी देखने को मिली है, जिसके चलते कच्चे तेल के दामों में 5 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी आई है। तुर्की में जारी आर्थिक संकट के चलते रुपये में गिरावट है। इसकी वजह से तेल कंपनियों को कच्चे तेल को आयात करने पर ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed