फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crude oil price at lowest level of eight months, know rate of petrol and diesel in your city

Petrol-Diesel Price: क्रूड ऑयल के सस्ता होने पर भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें क्या हैं कीमतें?

Tue, 27 Sep 2022 05:08 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 27 Sep 2022 05:08 PM IST
सार

Petrol-Diesel Price: देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। जबकि डीजल यहां 89.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल अंदमान निकोबार द्वीपसमूह के पोर्ट ब्लेयर में है। यहां पेट्रोल 84.10 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत यहां 79.74 रुपये प्रति लीटर है।

विज्ञापन
Crude oil price at lowest level of eight months, know rate of petrol and diesel in your city
देश में ट्रोल-डीजल की कीमतें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल मार्केट में पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के भी नीचे फिसल गया है। आज ब्रेंट क्रूड 84.22 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। डबल्यूटीआई क्रूड 76.84 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर है। ब्रेंट का ये भाव यानी 85 डॉलर से नीचे का भाव 14 जनवरी 2022 के बाद सबसे निचला स्तर है। वहीं दूसरी ओर, देश में पेट्रोल-डीजल के भाव अब भी स्थिर बने हुए हैं। सोमवार को देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें अपडेट की गई। चार महीने से अधिक समय से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। जबकि डीजल यहां 89.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल अंदमान निकोबार द्वीपसमूह के पोर्ट ब्लेयर में है। यहां पेट्रोल 84.10 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत यहां 79.74 रुपये प्रति लीटर है।

विज्ञापन

मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर 


पेट्रोलियम के कारोबार से जुड़ी कंपनियों की ओर से सोमवार को जारी दरों के अनुसार देश में कहीं भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली के मुकाबले मुंबई में भी कीमतें पूर्व की भांति स्थिर बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर के भाव से बक रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है। दक्षिण के महानगर और तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

विज्ञापन


21 मई को सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में की थी कटौती

बता दें कि केंद्र सरकार ने बीते 21 मई को देश में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को कम करने का फैसला किया था। सरकार के इस फैसले से देश में पेट्रोल आठ रुपये तो डीजल में छह रुपये प्रति लीटर की कमी आई थी। उसके बाद से देश में राष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बदलाव जरूर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीजल का भाव तय करती है। आप एक एसएमएस भेजकर देश के किसी भी कोने से पेट्रोलियम पेट्रोल और डीजल का भाव पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। अपने शहर का आरएसपी कोड आप आईओसीएल की वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed