फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol diesel price today comes to 8 month low

8 माह के निचले स्तर पर पेट्रोल के दाम, मुंबई में यह है आज की कीमत

Fri, 30 Nov 2018 01:19 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
petrol diesel price today comes to 8 month low

पेट्रोल डीजल की कीमतों में पिछले 41 दिनों से कमी हो रही है। देश भर में पेट्रोल के दाम पिछले 8 माह के निचले स्तर पर आ गए हैं। 240 दिनों के बाद पेट्रोल की कीमत 74 रुपये से नीचे आ गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 72.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 67.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 78.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 70.89 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। 

विज्ञापन


कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल 74.88 रुपये व 75.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमशः 69.57 रुपये व 71.52 रुपये प्रति लीटर है। 
विज्ञापन


पिछले छह हफ्तों में पेट्रोल की कीमत में कुल 9.26 रुपये प्रति लीटर की कमी आ चुकी है जबकि डीजल की कीमत कुल 7.2 रुपये प्रति लीटर कम हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 18 अक्टूबर से लगातार कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अक्टूबर में दिल्ली में पेट्रोल के दाम एक समय 84 रुपये प्रति लीटर की ऊंचाई पर पहुंच गये थे जबकि मुंबई में यह 91.34 रुपये लीटर तक हो गये थे। तब दिल्ली में डीजल का दाम 75.45 रुपये और मुंबई में 80.10 रुपये लीटर हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed