फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petrol-Diesel Price Cut Kerala also reduced state tax know how much fuel became cheaper after the center Excise Duty Reduce

Petrol-Diesel Price Cut: केरल ने पेट्रोल-डीजल पर राज्य कर भी घटाया, जानें केंद्र की कटौती के बाद कितना सस्ता हुआ ईंधन?

Sat, 21 May 2022 10:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 21 May 2022 10:57 PM IST
सार

केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने राज्य कर में कटौती की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उसके द्वारा लगाए गए भारी कर को आंशिक रूप से कम कर दिया है। हालांकि, उन्होंने केंद्र के फैसले का स्वागत किया।

विज्ञापन
Petrol-Diesel Price Cut Kerala also reduced state tax know how much fuel became cheaper after the center Excise Duty Reduce
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

केरल सरकार ने शनिवार को केंद्र की ओर से ईंधन की कीमत में कमी के बाद पेट्रोल और डीजल पर राज्य कर में भी कटौती का एलान किया। केरल सरकार ने पेट्रोल पर 2.41 रुपये और डीजल पर 1.36 रुपये प्रति लीटर की कर कटौती की घोषणा की।
विज्ञापन


केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने राज्य कर में कटौती की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उसके द्वारा लगाए गए भारी कर को आंशिक रूप से कम कर दिया है। हालांकि, उन्होंने केंद्र के फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन


बालगोपाल ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर भारी कर में आंशिक रूप से कमी की है। केरल सरकार इस फैसले का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र के फैसलेके बाद राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमत पर राज्य कर में क्रमश: 2.41 रुपये और 1.36 रुपये प्रति लीटर की कमी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की। उत्पाद शुल्क में की गई इस कमी से पेट्रोल 9.5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा, जबकि डीजल की कीमत में प्रति लीटर सात रुपये तक की कटौती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed