फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol diesel price can cross 75 rupees mark after holi as crude prices rises

75 के पार जा सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी

Tue, 05 Mar 2019 01:48 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 05 Mar 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
petrol diesel price can cross 75 rupees mark after holi as crude prices rises

होली के बाद देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर से 75 के पार जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि विश्व में कच्चे तेल के दामों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 72 रुपये के पार चला गया है। 

विज्ञापन

65 के पार हुआ कच्चा तेल

कच्चा तेल एक बार फिर से 65 के पार चला गया है। इसके आगामी दो माह में 73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकते हैं। फिच के अनुसार ओपेक द्वारा कटौती लागू करने के बाद इनके दाम में उछाल देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक सुलह की उम्मीदों से तेल में सोमवार को उछाल आया। आने वाले दिनों में कोई डील होती है तो वैश्विक आर्थिक विकास के साथ उपभोग बढ़ने की संभावना के साथ कच्चा तेल बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल इतने बढ़े दाम

पेट्रोल दो माह में करीब चार रुपये बढ़ चुका है। इस साल जनवरी को यह 68.29 रुपये प्रति लीटर था और सोमवार चार मार्च को यह 72.17 रुपये प्रति लीटर हो चुका है। वहीं डीजल सोमवार को 67.41 रुपये प्रति लीटर रहा, जो पांच जनवरी को 62.26 रुपये प्रति लीटर था। 



सऊदी अरब की अगुवाई वाले ओपेक ने तेल आपूर्ति को फरवरी में चार साल के सबसे निचले स्तर तक पहुंचा दिया है। अमेरिकी प्रतिबंधों से ईरान और वेनेजुएला की तेल आपूर्ति में भी कमी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed