फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol and diesel price may reduce soon as Opec Allies Agree To Increase Oil Production

राहत: जल्द कम हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत, ये है ओपेक देशों का प्लान

Thu, 02 Sep 2021 02:10 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 02 Sep 2021 02:10 PM IST
सार

तेल निर्यातक देशों के संगठन तथा सहयोगी देशों को ओपेक प्लस के नाम से जाना जाता है। ओपेक और रूस की अगुवाई में सहयोगी देशों ने उत्पादन बढ़ाने को लेकर सहमति जताई है। इससे पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
petrol and diesel price may reduce soon as Opec Allies Agree To Increase Oil Production
कम हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : pixabay

विस्तार

आने वाले दिनों में आम जनता को महंगाई से थोड़ी राहत मिल सकती है। जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और रूस की अगुवाई में सहयोगी देशों ने बुधवार को धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ाने को लेकर सहमति जताई है। कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था में पुनरुद्धार और ईंधन मांग में तेजी आने की वजह से यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


दैनिक 4,00,000 बैरल की बढ़ोतरी
दरअसल पिछले साल लॉकडाउन और यात्रा पाबंदियों की वजह से ईंधन की मांग में आई कमी के चलते ओपेक और सहयोगी देशों ने उत्पादन में कटौती की थी। लेकिन अब यह धीरे-धीरे बढ़ सकती है। समूह ने अक्तूबर से राजाना 4,00,000 बैरल तेल उत्पादन जोड़ने की योजना पर सहमति जताई। मालूम हो कि न्यूयॉर्क मर्केन्टाइल एक्सचेंज में तेल की कीमत 1.6 फीसदी घटकर 67.40 डॉलर प्रति बैरल रही। वहीं वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 1.4 फीसदी घटकर 70.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।
विज्ञापन


जुलाई में बनाई थी योजना
जुलाई में ओपेक देशों ने कहा था कि अगस्त से उत्पादन में हर माह दैनिक 4,00,000 बैरल की बढ़ोतरी की जाएगी और इस तरह इस समय लागू 58 लाख बैरल/दैनिक की कटौती धीरे-धीरे 2022 के अंत तक समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपेक ने स्वीकारा, लगातार बढ़ रही तेल की कीमतें
इससे पहले ओपेक के बयान में यह स्वीकार किया था कि तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। उसने कहा था कि 'दुनिया के अधिकतर हिस्सों में टीकाकरण कार्यक्रम तेज होने से आर्थिक गतिविधियों में सुधार हो रहा है।' दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में टीकाकरण की रफ्तार तेज होने के बाद मांग में सुधार हुआ है। 

घरेलू बाजार में आज नहीं बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कल पेट्रोल की कीमत 13 से 15 पैसे, तो वहीं डीजल की कीमत 15 पैसे घटी थी। हालांकि अब भी प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर बनी हुई है। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.34 रुपये जबकि डीजल का दाम 88.77 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.39 रुपये व डीजल की कीमत 96.33 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 101.72 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.84 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 99.08 रुपये लीटर है तो डीजल 93.38 रुपये लीटर है।


इन मानकों के आधार पर तय होती है कीमत
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed