फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   People postponing purchase of cars waiting for implementation of GST 2.0

GST Reforms: जीएसटी 2.0 लागू होने के इंतजार में मंजूर कार लोन रद्द करा रहे खरीदार, बैंकों की बढ़ी चिंता

Mon, 15 Sep 2025 06:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 06:31 AM IST
सार

एक सरकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 22 सितंबर तक जिन ग्राहकों का कार लोन स्वीकृत हो चुका था, वे उसे रद्द कराने के लिए संबंधित शाखा से संपर्क कर रहे हैं। जीएसटी सुधार के बाद मिलने वाले लाभ की तुलना में लोन रद्द कराने का शुल्क बहुत कम है। ऐसे में उधारकर्ता नए सिरे से लोन प्रक्रिया का विकल्प चुन रहे हैं।

विज्ञापन
People postponing purchase of cars waiting for implementation of GST 2.0
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

जीएसटी दरों में कटौती 22 सितंबर से लागू होने के बाद कीमतें घटने के इंतजार में लोग कारों की खरीदारी टाल रहे हैं। बैंक से मंजूर कार लोन भी रद्द करा रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद कारों के दाम घटेंगे, जिससे उन्हें कम कर्ज लेना पड़ेगा।

विज्ञापन


एक सरकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 22 सितंबर तक जिन ग्राहकों का कार लोन स्वीकृत हो चुका था, वे उसे रद्द कराने के लिए संबंधित शाखा से संपर्क कर रहे हैं। जीएसटी सुधार के बाद मिलने वाले लाभ की तुलना में लोन रद्द कराने का शुल्क बहुत कम है। ऐसे में उधारकर्ता नए सिरे से लोन प्रक्रिया का विकल्प चुन रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, कई बैंकों ने मानसून में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑटो और होम लोन पर अपने प्रसंस्करण शुल्क माफ कर दिए हैं। इसके बावजूद ग्राहक अपने मंजूर लोन रद्द करा रहे हैं, जिसने बैंकों की चिंता बढ़ा दी है। जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में 1,200 सीसी तक की कारों पर कर दर को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MSME For Bharat: हर चुनौती में अपार अवसर, यही है एमएसएमई क्षेत्र के लिए सही समय

इनवॉइस जारी तो नहीं मिलेगा लाभ
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अगर डीलर की ओर से ग्राहकों को इनवॉइस जारी किया गया है, तो कार खरीदने पर पुरानी जीएसटी दर लागू होगी। इनवॉइस जारी नहीं होने पर ही ग्राहक नई दर का लाभ उठा सकते हैं।

  • वाहन कंपनियों के खातों में जमा 2,500 करोड़ का मुआवजा उपकर 22 सितंबर को जीएसटी सुधार लागू होने के साथ ही खत्म हो जाएगा।

कर सुधारों से मांग 3.50 लाख करोड़ बढ़ने की उम्मीद
सरकार के जीएसटी दरों में कमी और आयकर छूट से अर्थव्यवस्था में कुल 3.50 लाख करोड़ रुपये की मांग बढ़ सकती है। इन सुधारों के जरिये 7 से 7.50 फीसदी की वृद्धि दर हासिल करना संभव हो सकेगा। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि नीति-निर्माताओं को अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन की रफ्तार तेज करने के लिए विनिर्माण क्षेत्र पर ध्यान देनी होगी। इसके लिए अन्य क्षेत्रों में सुधार अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। विशेष रूप से भूमि और श्रम क्षेत्र में। मद्रास स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स के निदेशक एनआर भानुमूर्ति ने कहा, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों में किसी भी कर का गुणक ऋणात्मक होता है। यानी जितना अधिक कर होगा, उत्पादन उतना ही कम होगा। ऐसे में, सुधारों से करों का बोझ घटेगा, जिससे आर्थिक वृद्धि की क्षमता 7 से 7.5 फीसदी तक बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: निवेश मंत्रा: एनएफओ भी आईपीओ की तरह बन रहा मुनाफे का सौदा; आए 9000 करोड़, रिटर्न 10 फीसदी से ज्यादा

ऐसे आएंगे 3.50 लाख करोड़
आनंद राठी ग्रुप के मुख्य अर्थशास्त्री एवं कार्यकारी निदेशक सुजान हाजरा ने कहा, 2025-26 के बजट में आयकर दर में हुई कटौती से लोगों की खर्च योग्य आय में प्रभावी रूप से वृद्धि हुई है।

  • उपभोग की प्रवृत्ति को देखते हुए कुल मांग में 2.30 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो सकेगी।  
  • जीएसटी दरों में कमी के गुणक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए 1.20 लाख करोड़ की मांग बढ़ेगी। इस तरह, अर्थव्यवस्था में कुल 3.50 लाख करोड़ आएंगे।
  • हाजरा ने कहा, उपभोग में वृद्धि के साथ कंपनियों का मुनाफा भी बढ़ेगा। बढ़ी हुई खपत से कंपनियों की बिक्री मात्रा के साथ शुद्ध लाभ भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed