{"_id":"646ac259e3655b8919091053","slug":"people-buying-up-to-15-percent-more-expensive-gold-to-exchange-2000-notes-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold: 2000 के नोट बदलने को 15 प्रतिशत तक महंगा सोना खरीद रहे लोग, कारोबार पर असर नहीं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold: 2000 के नोट बदलने को 15 प्रतिशत तक महंगा सोना खरीद रहे लोग, कारोबार पर असर नहीं
Mon, 22 May 2023 06:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 22 May 2023 06:46 AM IST
सार
जूलरी संगठनों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) नियमों के कारण 2,000 रुपये के नोटों के बदले सोने की वास्तविक खरीद कम रही है। हालांकि, कुछ जूलर्स दो हजार के नोट से खरीदे जाने वाले सोने पर 10-15 फीसदी ज्यादा भाव ले रहे हैं।
विज्ञापन
Gold सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो हजार के नोट को चलन से बाहर करने के केंद्रीय बैंक के फैसले के बाद अब लोग इसको घरों से निकालने लगे हैं। हालात यह है कि देशभर में लोग 10-15 फीसदी महंगे भाव पर सोना खरीद रहे हैं। 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का सोना इस समय 65-70 हजार के भाव पर बिक रहा है। गुजरात, मुंबई, कोलकाता से लेकर हर शहरों में यही हाल है।
जूलरी संगठनों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) नियमों के कारण 2,000 रुपये के नोटों के बदले सोने की वास्तविक खरीद कम रही है। हालांकि, कुछ जूलर्स दो हजार के नोट से खरीदे जाने वाले सोने पर 10-15 फीसदी ज्यादा भाव ले रहे हैं। पीएनजी ज्वेलर्स के चेयरमैन सौरभ गाडगिल ने कहा, यह काम सिर्फ असंगठित क्षेत्र के कारोबारी कर रहे हैं। संगठित क्षेत्र के कारोबारी यह काम नहीं कर सकते।
ग्राहकों की ओर से पूछताछ में काफी तेजी
ऑल इंडिया जेम्स एंड जूलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन सैयम मेहरा ने कहा, 2,000 के नोटों के बदले सोना या चांदी खरीदने को लेकर काफी पूछताछ की जा रही है। इसलिए शनिवार को ज्यादा ग्राहक शोरूम में दिखे। हालांकि, सख्त केवाईसी नियमों के कारण वास्तविक खरीदी कम रही है।
विज्ञापन
कारोबार पर असर नहीं
कारोबारियों ने कहा, ग्राहकों का रुझान अब डिजिटल की ओर अधिक है। इसलिए, 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने से जूलरी कारोबार पर कोई असर नहीं होगा।