फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pension of freedom fighters doubled in Maharashtra, EWS reservation also approved

Cabinet Decision: महाराष्ट्र में स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन दोगुनी हुई, EWS आरक्षण को भी मंजूरी

Thu, 17 Nov 2022 07:36 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 17 Nov 2022 07:36 PM IST
सार

Cabinet Decision: कैबिनेट ने सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछले मराठी उम्मीदवारों को ईडब्ल्यूएस कोटा के तहत नौकरियों में आरक्षण देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। बता दें कि इडब्ल्यूएस आरक्षण को वैधता को हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने भी बरकरार रखा है। 

विज्ञापन
Pension of freedom fighters doubled in Maharashtra, EWS reservation also approved
Eknath Shinde - फोटो : Twitter@mieknathshinde

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम और गोवा मुक्ति संग्राम में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में इजाफा कर दिया है। महाराष्ट्र कैबिनेट ने गुरुवार को पेंशन की राशि 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह कर दी है।  इस फैसले को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन

कैबिनेट ने सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछले मराठी उम्मीदवारों को ईडब्ल्यूएस कोटा के तहत नौकरियों में आरक्षण देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। बता दें कि इडब्ल्यूएस आरक्षण को वैधता को हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने भी बरकरार रखा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की से जारी एक बयान में कहा गया है कि कैबिनेट ने 9 सितंबर 2020 के बाद शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के लिए इडब्ल्यूएस आरक्षण कोटे को मंजूरी दे दी है। बयान में कहा गया है कि बैठक में सहकारिता विभाग के उस प्रस्ताव को भी हरी झंडी दिखा दी गई है जिसमें मतदाता सूची में नाम हुए बगैर भी किसानों को भी एपीएमसी (एग्रीकल्च प्रोड्यूस मार्केट कमिटी) का चुनाव लड़ने की अनुमति देने की बात ही गई थी।  कैबिनेट ने राज्य में सड़क विकास परियोजनाओं के लिए ऋण के माध्यम से 35,629 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed