फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Paytm shares tank another 20 pc; hit fresh lower circuit limit

Paytm Share Price: पेटीएम के शेयर लगातार दूसरे दिन 20 फीसदी टूटे, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

Fri, 02 Feb 2024 11:42 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 02 Feb 2024 11:42 AM IST
सार

Paytm Share Price: बंबई शेयर बाजार में पेटीएम के शेयर शुक्रवार को 20 प्रतिशत टूटकर 487.05 रुपये पर आ गया, जो आज कारोबारी दिन के लिए लोअर सर्किट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी यह 20 प्रतिशत टूटकर 487.20 रुपये के लोअर सर्किट पर आ गया।

विज्ञापन
Paytm shares tank another 20 pc; hit fresh lower circuit limit
paytm new - फोटो : paytm app

विस्तार

पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को और 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन आई यह गिरावट रिजर्व बैंक की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट, फास्टैग और अन्य उपकरणों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश देने के बाद आई है।

विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार में कंपनी के शेयर शुक्रवार को 20 प्रतिशत टूटकर 487.05 रुपये पर आ गया, जो आज कारोबारी दिन के लिए लोअर सर्किट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी यह 20 प्रतिशत टूटकर 487.20 रुपये के लोअर सर्किट पर आ गया।
विज्ञापन


वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर भी गुरुवार को भी 20 फीसदी तक टूट गए थे। दो दिन में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 30,931.59 करोड़ रुपये घटकर 17,378.41 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक के खाते में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक लगाए जाने के बाद फिनटेक कंपनी पेटीएम के सालाना परिचालन लाभ पर 300-500 करोड़ रुपये का असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय बैंक ने बुधवार को पीपीबीएल को 29 फरवरी, 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट और फास्टैग में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया। हालांकि ग्राहक पेटीएम वॉलेट और पीपीबीएल अकाउंट से पैसे डालने के साथ-साथ पैसे निकाल भी निकाल सकते हैं।

आरबीआई ने कहा कि पीपीबीएल के खिलाफ कार्रवाई एक व्यापक सिस्टम ऑडिट रिपोर्ट और बाद में बाहरी ऑडिटरों की अनुपालन सत्यापन रिपोर्ट के बाद की गई है। वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) की पीपीबीएल में 49 फीसदी हिस्सेदारी है।

29 फरवरी के बाद भी काम करता रहेगा पेटीएम: विजय शेयर शर्मा

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने उपयोगकर्ताओं की चिंताओं को दूर करने की कोशिश करते हुए शुक्रवार को कहा कि एप 29 फरवरी के बाद भी काम करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि भले ही भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च से फिनटेक कंपनी के सहयोगी बैंक पर कुछ प्रतिबंध लगाए हों पर इससे कंपनी के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और आपका पसंदीदा एप जैसे अभी काम कर रहा है, हमेशा यानी 29 फरवरी के बाद भी काम करता रहेगा। 



पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "पेटीएम टीम के हर सदस्य के साथ आपके अथक समर्थन के लिए आपको सलाम करता हूं। हर चुनौती के लिए, एक समाधान है और हम ईमानदारी से अपने राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed