फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Paytm shares slump 20 percent; hit lower circuit limit

Paytm: पेटीएम के शेयरों में 20 प्रतिशत की गिरावट, आरबीआई के आदेश के बाद दिखा असर

Thu, 01 Feb 2024 11:14 AM IST
आदर्श शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 11:14 AM IST
सार

पेटीएम के शेयरो में गुरुवार को 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर स्टॉक 20 प्रतिशत गिरकर 608.80 रुपये पहुंच गया। आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के 'नोडल खाते' को जल्द से जल्द बंद करने के निर्देश के बाद गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Paytm shares slump 20 percent; hit lower circuit limit
paytm lite - फोटो : paytm

विस्तार

पेटीएम के शेयरो में गुरुवार को 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट में जमा या टॉप अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया गया है, जिसके बाद पेटीएम के शेयरों के गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई पर स्टॉक 20 प्रतिशत गिरकर 608.80 रुपये पहुंच गया। वहीं एनएसई में 19.99 प्रतिशत गिरकर 609 रुपये की दिन की न्यूनतम ट्रेडिंग सीमा पर पहुंच गया। बता दें शुरूआती कारोबार में कंपनी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) भी 9,646.31 करोड़ रुपये घटकर 38,663.69 करोड़ रुपये रह गया है। 
विज्ञापन


आरबीआई ने एक बयान में कहा कि यह निर्देश लगातार गैर अनुपालन चिंताओं के बाद दिया गया है। आरबीआई ने यह भी कहा कि पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के 'नोडल खाते' को जल्द से जल्द किसी भी स्थिति में 29 फरवरी, 2024 से पहले खत्म किया जाना चाहिए। ओसीएल के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। गौरतलब है कि आरबीआई के आदेश से कंपनी के सालाना ऑपरेशनल प्रॉफिट पर 300-500 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed