{"_id":"65f4142e1dc307ede805c2b2","slug":"paytm-shares-hit-5-upper-circuit-morgan-stanley-maintains-equal-weight-target-suggests-57-upside-move-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paytm Upper Circuit: ओसीएल के शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा, मॉर्गन स्टेनली ने पेटीएम पर जताया ये अनुमान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Paytm Upper Circuit: ओसीएल के शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा, मॉर्गन स्टेनली ने पेटीएम पर जताया ये अनुमान
Fri, 15 Mar 2024 02:57 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:57 PM IST
सार
Paytm Upper Circuit: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पेटीएम की पैतृक कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशन लिमिटेड के शेयर पांच प्रतिशत की अपर सर्किट के साथ कारोबार करते दिखे। बीएसई पर कंपनी के शेयरों में 370.9 रुपये के भाव पर जबकि एनएसई पर 370.7 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
paytm
- फोटो : amarujala
विस्तार
पेटीएम की पैतृक कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशन लिमिटेड के शेयरों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मजबूती दिखी। पेटीएम को एनपीसीआई ने गुरुवार को थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर के रूप में सेवाएं देने की मंजूरी दी थी। इसके बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में पांच प्रतिशत तक की मजबूती दिखी। आरबीआई की ओर से पेटीएम की सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कार्रवाई के बाद कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज की गई थी। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के परिचालन पर रोक के बाद पेटीएम टीपीएसी का दर्जा प्राप्त होने से अपनी वर्तमान सेवाएं देना जारी रख सकेगा।
विज्ञापन
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पेटीएम की पैतृक कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशन लिमिटेड के शेयर पांच प्रतिशत की अपर सर्किट के साथ कारोबार करते दिखे। बीएसई पर कंपनी के शेयरों में 370.9 रुपये के भाव पर जबकि एनएसई पर 370.7 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
कल यानी 16 मार्च से आरबीआई के दिशा-निर्देशों के तहत पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सेवाओं का परिचालन बंद हो जाएगा। हालांकि इसके बावजूद पेटीएम से जुड़ी यूपीआई, साउंट बॉक्स और क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान जैसी सेवाएं पहले की भांति जारी रहेंगी। दूसरी ओर, मॉर्गन स्टेनली ने पेटीएम के शेयरों पर 555 रुपये के टारगेट प्राइस का अनुमान जताया है। एजेंसी के अनुसार कंपनी के शेयरों में वर्तमान स्तर से 57.1% तक का उछाल आ सकता है।
विज्ञापन