{"_id":"67ffd3d711c1543eb8037e0d","slug":"paytm-ceo-vijay-shekhar-sharma-voluntarily-surrendered-2-1-crore-shares-worth-about-rs-1800-crore-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paytm: पेटीएम के मालिक विजय शेखर ने सरेंडर किए 1800 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर, जानें वजह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Paytm: पेटीएम के मालिक विजय शेखर ने सरेंडर किए 1800 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर, जानें वजह
Wed, 16 Apr 2025 09:29 PM IST
राहुल कुमार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
पेटीएम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिनटेक फर्म वन97 कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने स्वेच्छा से 1800 करोड़ रुपये मूल्य के 2.1 करोड़ शेयर छोड़ दिए हैं। यह जानकारी कंपनी ने बुधवार को जारी की है। ये शेयर वन97 कम्युनिकेशंस की लिस्टिंग के समय विजय शेखर शर्मा को ईएसओपी (एम्प्लॉई स्टॉक ऑनरशिप प्रोग्राम) के तहत दिए गए थे। अब यह वन 97 की एम्प्लॉईज स्टॉक ऑप्शन स्कीम 2019 के तहत ईएसओपी पूल में वापस आ जाएगा।
फाइलिंग में कहा गया है, कंपनी के अध्यक्ष प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने 16 अप्रैल, 2025 के पत्र के माध्यम से कंपनी को सूचित किया था कि उन्होंने वन 97 एम्प्लॉईज स्टॉक ऑप्शन स्कीम 2019 के तहत उन्हें दिए गए सभी 2,10,00,000 ईएसओपी को तत्काल प्रभाव से स्वेच्छा से छोड़ दिया है।
पेटीएम शेयर के 864.5 रुपये प्रति शेयर की कीमत के आधार पर ईएसओपी का मूल्य 1,815.45 करोड़ रुपये है। फाइलिंग में कहा गया है, इससे वित्तीय वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में ईएसओपी व्यय में एकमुश्त, गैर-नकद, 492 करोड़ रुपये की वृद्धि होगी । बता दें कि शर्मा के पास वन97 कम्युनिकेशंस में 24.24 फीसदी की इक्विटी हिस्सेदारी है।