फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pay off debt to build wealth invest Some strategies to learn

Investment: संपत्ति बनाने के लिए कर्ज चुकाएं, करें निवेश; सीखनी होंगी कुछ रणनीतियां

Narayan Krishnamurthy नारायण कृष्णमूर्ति
Updated Mon, 07 Oct 2024 03:35 AM IST
सार

बहुत सारे लोग आसानी से पैसा बनाना चाहते हैं। इसके लिए आपको कुछ गुर सीखने होंगे। सबसे पहले अपने कर्ज को जितना हो सके, उतना कम करें। फिर छोटी ही रकम से सही, निवेश की शुरुआत करें। इससे लंबे समय में आपको जरूरी खर्चों के लिए हर महीने के वेतन का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Pay off debt to build wealth invest Some strategies to learn
निवेश प्रस्ताव - फोटो : Istock

विस्तार

एक समय था, जब परिवारों में धन के बारे में कोई चर्चा नहीं होती थी। आज चीजें बदल गई हैं। घर में बच्चे से लेकर दादा-दादी तक हर कोई पैसे के बारे में बात करता है। हालांकि, उनकी चर्चाएं या मुद्दे अलग हो सकते हैं, पर सामान्य तौर पर पैसे के बारे में साझा करने के लिए उनके पास बहुत अनुभव होते हैं। उदाहरण के तौर पर जनवरी में होने वाले कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की खूब चर्चा चल रही है। आईफोन की हालिया लॉन्चिंग की भी चर्चा है। लेकिन, आप पैसे को अपना मित्र कैसे बना सकते हैं और उसका मूल्य कैसे बढ़ा सकते हैं? इसका सरल उत्तर यह है कि पैसे को किसी भी अन्य चीज की तरह माना जाए और यह महसूस न किया जाए कि यह पेचीदा है।  
विज्ञापन


धन पैदा करना सिर्फ अमीरों के लिए नहीं
मेरा मित्र जय कुछ सप्ताह पहले 60 वर्ष का हो गया। इस अवसर पर उसने एक छोटा समारोह रखा। इसमें पांच लाख रुपये खर्च हुए, जो छोटी रकम नहीं है। यह किसी के घर के लिए डाउन पेमेंट या कार लोन या किसी पेशेवर पाठ्यक्रम के लिए कुछ साल की ट्यूशन फीस हो सकती है। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने जीवन में पैसे की भूमिका को कैसे देखते हैं। धन सृजन का मतलब पैसा कमाने से कहीं अधिक है। यह स्मार्ट निवेश व बचत के जरिये लंबे समय में वित्तीय सुरक्षा और स्वतंत्रता के निर्माण की एक प्रक्रिया है। जिस तरह की सेवानिवृत्ति आप हमेशा से चाहते थे, वह पाना आपके लिए खुशी की बात हो सकती है। यही धन सृजन की शक्ति है। धन पैदा करना सिर्फ अमीरों के लिए नहीं है। यह सीखने और प्रयास करने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति के लिए संभव है।
विज्ञापन


सीखनी होंगी कुछ रणनीतियां
अमीर बनने के लिए आपको यह सीखना होगा कि पैसे को अपने लिए कैसे काम में लाया जाए। संपत्ति बढ़ाने के लिए कुछ रणनीतियां हैं जिन्हें आपको सीखना और लागू करना होगा। धन सृजन एक फायदेमंद यात्रा है, लेकिन इसमें चुनौतियां भी शामिल हैं। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, धन सृजन के लिए उधार लेना कम करें। ज्यादा कर्ज, विशेष रूप से क्रेडिट कार्ड जैसे ज्यादा ब्याज वाले कर्ज आपकी बचत और निवेश करने की क्षमता में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे में ऋणों का भुगतान करने की कोशिश करें। अपनी ब्याज दरों को कम करने और कर्ज को अधिक प्रबंधनीय बनाने के लिए विचार करें। जिस तरह आप किस्त के जरिये कर्ज चुकाते हैं, उसी तरह हर महीने बचत और निवेश करने की कोशिश करें। भले ही रकम कितनी ही छोटी क्यों न हो, लेकिन शुरुआत जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद से सीखें कैसे बचाने हैं पैसे
वित्त के बारे में सीखने से न कतराएं। जिस तरह किसी ने स्मार्टफोन का उपयोग करना नहीं सिखाया, उसी तरह वित्त के बारे में सीखने के लिए किसी विशेष डिग्री की जरूरत नहीं है। आय, खर्च और बचत का अवलोकन कर इसकी शुरुआत करें। वित्तीय अवधारणाओं की बुनियादी समझ के बिना, बचत, निवेश और पैसे के प्रबंधन के बारे में निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है। ऐसे कई ऑनलाइन संसाधन हैं, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं। यहां तक कि अपने संदेह और प्रश्न पोस्ट करने के लिए प्लेटफॉर्म से भी जुड़ सकते हैं। किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह लेने से बिल्कुल न डरें। पूरी तरह से अपने अनुमान पर निर्भर रहने से बेहतर है कि एक छोटा सा शुल्क चुकाकर शुरुआत की जाए कि पैसे की बचत कैसे करनी है।

डरा सकता है बाजार का उतार-चढ़ाव
बात निवेश की आती है, तो शेयर बाजार का उतार-चढ़ाव डराने वाला हो सकता है, खासकर नए निवेशकों के लिए। हालांकि, कभी-कभी शेयर बाजार संकेतक भी फायदे के लिए उतार-चढ़ाव करते हैं। बाजार की अस्थिरता से निपटने के लिए लंबे समय की योजना बनाएं। गतिविधियों के आधार पर आक्रामक निर्णय लेने से बचें।             
  •  निवेश में विविधता लाने से पोर्टफोलियो पर बाजार की अस्थिरता का कम प्रभाव होगा। स्पष्ट वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करें। उन्हें पाने के लिए एक योजना बनाएं।        
  •  जोखिम लेने से न डरें। जोखिम का प्रबंधन महत्वपूर्ण है। जोखिम और रिटर्न के बीच संतुलन खोजें, जो आपके वित्तीय लक्ष्यों व जोखिम सहनशीलता के अनुरूप हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed