फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Passengers clash with Air India staff after Mumbai-bound flight delayed by 5 hours

Air India: मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट पांच घंटे देर हुई, एयरलाइंस कर्मियों व यात्रियों में बहस

Wed, 22 Feb 2023 11:02 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 22 Feb 2023 11:02 AM IST
सार

Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट को मूल रूप से इसे रात 8 बजे रवाना होना था, लेकिन शुरू में इसे बदलकर 10:40 बजे कर दिया गया और फिर इसे 11:35 बजे तक विलंबित कर दिया गया। विमान आखिरकार दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 से लगभग 1.40 बजे रवाना हुआ।

विज्ञापन
Passengers clash with Air India staff after Mumbai-bound flight delayed by 5 hours
एयर इंडिया - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान में करीब पांच घंटे की देरी हुई।  इसके बाद मंगलवार रात दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों की एयरलाइन कर्मचारियों के साथ तीखी बहस हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने फ्लाइट एआई-805 के एक यात्री के हवाले से कहा कि विमान के लिए निर्धारित टेक ऑफ समय को चार बार बदल दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया की फ्लाइट को मूल रूप से इसे रात 8 बजे रवाना होना था, लेकिन शुरू में इसे बदलकर 10:40 बजे कर दिया गया और फिर इसे 11:35 बजे तक विलंबित कर दिया गया। समय को फिर से 12:30 बजे तक अपडेट किया गया और विमान आखिरकार दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 से लगभग 1.40 बजे रवाना हुआ।

यात्री ने दावा किया कि संबंधित अधिकारी चालक दल के देर से आने की खबरें बताकर उन्हें 'बेवकूफ' बनाते रहे। जबकि एक अन्य यात्री ने कहा कि उड़ान में देरी निर्धारित प्रस्थान से ठीक पहले पायलट के बीमार पड़ने के कारण हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed