फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Passengers carried by domestic airlines during January- May 2023 were 636.07 lakhs: DGCA

DGCA: जनवरी से मई के बीच हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में 36% का इजाफा, 6.36 करोड़ लोगों ने भरी उड़ान

Thu, 15 Jun 2023 02:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 15 Jun 2023 02:22 PM IST
सार

DGCA: देश में जनवरी से मई महीने के बीच 636.07 लाख लोगों ने घरेलू विमानन सेवा प्रदाता एयरलाइनों में उड़ान भरी। पिछले साल 2022 तक उक्त अवधि में यह आंकड़ा 467.37 लाख था। इस तरह घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में जनवरी से मई महीने के दौरान 36.10% की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
Passengers carried by domestic airlines during January- May 2023 were 636.07 lakhs: DGCA
हवाई यात्रा

विस्तार

देश में जनवरी से मई महीने के बीच 636.07 लाख लोगों ने घरेलू विमानन सेवा प्रदाता एयरलाइनों में उड़ान भरी। पिछले साल 2022 तक उक्त अवधि में यह आंकड़ा 467.37 लाख था। इस तरह घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में जनवरी से मई महीने के दौरान 36.10% की वृद्धि दर्ज की गई। मासिक आधार पर इसमें 15.24% की वृद्धि दर्ज की गई। नागर विमानन निदेशालय (DGCA) की ओर से यह जानकारी साझा की गई है। बता दें कि बीते कुछ महीनों में देश का विमानन उद्योग अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहा है।

विज्ञापन

विमानन क्षेत्र में चुनौतियों के बावजूद बढ़ रही हवाई यात्रा करने वालों की संख्या

कुछ महीनों पहले देश के हवाई अड्डों पर भीड़-भाड़ परेशानी की खबरें आई थी, जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद देश की राजधानी के हवाई अड्डे का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया था। कई मौकों पर विभिन्न एयरलाइनों में खराबी और स्टॉफ व सहयात्री के साथ दुर्व्यवहार की खबरें भी सुर्खियां बनीं हैं। हाल ही में देश की एक प्रमुख विमानन कंपनी गो फर्स्ट का परिचालन दिवालियापन प्रक्रिया शुरू होने के कारण बंद करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed