फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Passenger vehicle sales lowest in two and a half years, down 2.5 per cent year-on-year due to weak demand

Auto: यात्री वाहनों की बिक्री ढाई साल में सबसे कम, कमजोर मांग के कारण सालाना आधार पर 2.5 फीसदी घटी

Thu, 15 Aug 2024 05:28 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Aug 2024 05:28 AM IST
सार

यात्री वाहनों की बिक्री पिछले ढाई साल में सबसे कम हुई है। आंकड़ों के मुताबिक कमजोर मांग के कारण बिक्री सालाना आधार पर 2.5 फीसदी घटी है। 

विज्ञापन
Passenger vehicle sales lowest in two and a half years, down 2.5 per cent year-on-year due to weak demand
Vehicle Sales - फोटो : Freepik

विस्तार

मांग में नरमी व उच्च आधार प्रभाव के कारण देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई, 2024 में सालाना आधार पर 2.5 फीसदी घटकर 3,41,510 इकाई रह गई। यह इसका फरवरी, 2022 के बाद करीब ढाई साल का निचला स्तर है। उस समय 3,02,965 यात्री वाहन बिके थे। जुलाई, 2023 में यह आंकड़ा 3,50,355 इकाई था। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक, यात्री कारों की बिक्री भी पिछले महीने 12 फीसदी की गिरावट के साथ 96,652 इकाई रह गई।
विज्ञापन


सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, अधिक बारिश व त्योहारों के मद्देनजर निकट अवधि में बिक्री बढ़ने की संभावना है।

दोपहिया वाहनों में 12.5 फीसदी का उछाल
दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में 12.5 फीसदी बढ़कर 14,41,694 इकाई पहुंच गई। जुलाई, 2023 में 12,82,054 दोपहिया वाहन बिके थे। तिपहिया वाहनों की बिक्री 5.1 फीसदी बढ़कर 59,073 इकाई पहुंच गई। यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में 4.1 फीसदी की तेजी।
विज्ञापन


जुलाई 2024 के बिक्री आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए, SIAM के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, "हालांकि थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर सेगमेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन जुलाई 2024 में यात्री वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों में जुलाई 2023 की तुलना में कुछ गिरावट आई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "औसत से अधिक बारिश और आने वाले त्योहारी सीजन से अल्पकालिक रूप से बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा, बुनियादी ढांचे और ग्रामीण क्षेत्र के लिए वित्तीय मदद के साथ समग्र आर्थिक विकास पर जोर देने वाले बजट की घोषणाएं मध्यम अवधि में ऑटो सेक्टर के लिए अच्छा संकेत हैं।" 

दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा वर्ष के मई में 112 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने के बाद यात्री वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। जैसा कि SIAM के आंकड़ों से पता चलता है। 

जुलाई 2024 के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, "जुलाई 2024 में, यात्री वाहन सेगमेंट में जुलाई 2023 की तुलना में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसकी बिक्री लगभग 3.42 लाख यूनिट्स रही। थ्री-व्हीलर सेगमेंट ने जुलाई 2024 में 0.59 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ, पिछले साल जुलाई की तुलना में 5.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। जो 2018-19 के सबसे ज्यादा बिक्री के करीब है। दोपहिया वाहन सेगमेंट ने भी जुलाई 2024 में जुलाई 2023 की तुलना में 12.5 प्रतिशत की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की। जिसकी बिक्री 14.42 लाख यूनिट्स रही।"

जुलाई का बिक्री आंकड़ा भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदर्शित करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed