फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Passenger sales cross 10 lakh in April-June quarter

Automobile: यात्री वाहनों की बिक्री अप्रैल-जून तिमाही में 10 लाख पार, 18% बढ़कर संख्या 6 लाख 45 हजार से ज्यादा

Sat, 13 Jul 2024 05:43 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Jul 2024 05:43 AM IST
सार

देश में पहली बार यात्री गाड़ियों की बिक्री अप्रैल-जून तिमाही में 10 लाख के पार पहुंच गई है। इसमें 18 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ संख्या 6 लाख 45 हजार 794 पहुंच गई है।

विज्ञापन
Passenger sales cross 10 lakh in April-June quarter
Automobile Industry - फोटो : PTI

विस्तार

यूटिलिटी गाड़ियों की जबरदस्त मांग के दम पर देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में पहली बार 10 लाख के पार पहुंच गई। इस अवधि में कुल 10,26,006 यात्री वाहन बिके। यह आंकड़ा 2023-24 की समान तिमाही में बिके 9,96,565 इकाइयों की तुलना में 2.95 फीसदी अधिक है। हालांकि, यात्री कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में 3,41,293 यात्री कारें बिकीं। यह आंकड़ा एक साल पहले की समान तिमाही में बिकीं 4,13,723 इकाइयों की तुलना में 17 फीसदी कम है। वैन की बिक्री सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 38,919 इकाई पहुंच गई।
विज्ञापन


यूटिलिटी वाहनों का 63 फीसदी योगदान
यात्री वाहनों की कुल रिकॉर्ड बिक्री में यूटिलिटी गाड़ियों का 63 फीसदी योगदान रहा। अप्रैल-जून तिमाही में यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 18 फीसदी की मजबूत वृद्धि के साथ 6,45,794 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान तिमाही में यह आंकड़ा 5,47,194 इकाई था।
विज्ञापन


कुल बिक्री 64 लाख के पार पहुंची
अप्रैल-जून तिमाही में सभी श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री 16 फीसदी बढ़कर 64 लाख के पार पहुंच गई। दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 49,85,631 इकाई के स्तर पर पहुंच गई। तिपहिया वाहनों की बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 1,65,081 इकाई पहुंची। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 3.5 फीसदी बढ़कर 2,24,209 इकाई पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में...पीवी में 3 फीसदी की बढ़ोतरी
यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री जून में तीन फीसदी बढ़कर 3,37,757 इकाई पहुंच गई। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 21 फीसदी बढ़कर 16,14,154 इकाई पहुंची। इस दौरान कुल 53,025 तिपहिया वाहन बिके, जो 12 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed