{"_id":"65167f0a4e4aaac1ee026ac5","slug":"pakistan-seeks-11-billion-dollar-aid-from-china-saudi-arabia-for-keeping-track-on-imf-bailout-program-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान ने फिर फैलाई चीन-सऊदी अरब के सामने झोली! मांगे 11 अरब डॉलर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Pakistan: पाकिस्तान ने फिर फैलाई चीन-सऊदी अरब के सामने झोली! मांगे 11 अरब डॉलर
Fri, 29 Sep 2023 01:12 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:12 PM IST
सार
पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार फिलहाल देश के आर्थिक ढांचे में संरचनात्मक बदलाव तो नहीं कर सकती लेकिन आईएमएफ के बेलआउट कार्यक्रम के मुताबिक उन्होंने कुछ सुधारों को लागू करने की बात कही जो आईएमएफ की 700 मिलियन डॉलर की कर्ज किश्त मिलने के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैसों की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर चीन और सऊदी अरब के सामने अपनी झोली फैलाई है। दरअसल पाकिस्तान ने अगले सरकार के सत्ता में आने तक अपने बाहरी और घरेलू संसाधनों के बीच के अंतराल को भरने और आईएमएफ के बेलाउट कार्यक्रम को ट्रैक पर रखने के लिए चीन और पाकिस्तान से 11 अरब डॉलर की आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।
पाकिस्तान में कृषि को टैक्स के दायरे में लाने की तैयारी
बता दें कि पाकिस्तान में फिलहाल कार्यवाहक सरकार काम कर रही है और बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए पाकिस्तान की सरकार खुदरा व्यापार, कृषि और रियल एस्टेट सेक्टर्स में भी टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। साथ ही पाकिस्तान की सरकार अवैध करेंसी के मूवमेंट पर भी रोक लगाने की कोशिश कर रही है। पाकिस्तान की कार्यवाहक वित्त मंत्री शमशाद अख्तर ने वित्त और राजस्व की सीनेट की स्थायी समिति के सामने यह जानकारी दी। सीनेट की स्थायी समिति के अध्यक्ष सांसद सलीम मांडवीवाला हैं। शमशाद अक्तर ने बताया कि सरकार आर्थिक पुनर्द्धार योजना पर काम कर रही है और यह योजना जल्द ही पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार उल हक काकर को सौंपी जाएगी।
आईएमएफ की किस्त के लिए किए जाएंगे अर्थव्यवस्था में कुछ सुधार
पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार फिलहाल देश के आर्थिक ढांचे में संरचनात्मक बदलाव तो नहीं कर सकती लेकिन आईएमएफ के बेलआउट कार्यक्रम के मुताबिक उन्होंने कुछ सुधारों को लागू करने की बात कही जो आईएमएफ की 700 मिलियन डॉलर की कर्ज किश्त मिलने के लिए जरूरी हैं। इस बारे में पाकिस्तान की सरकार अक्तूबर के अंत में आईएमएफ के साथ बात करेगी। आईएमएफ और पाकिस्तान के बीच बीते जून में तीन अरब डॉलर के पैकेज के समझौते पर सहमति बनी थी। वित्त मंत्री ने कहा कि फिलहाल आईएमएफ प्रोग्राम का पालन करना उनकी प्राथमिकता है ताकि देश में आर्थिक स्थिरता रहे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने कहा कि 700 मिलियन डॉलर की लोन किस्त से बाहरी प्रवाह बेहतर होगा। साथ ही चीन और सऊदी अरब से 11 अरब डॉलर की मदद देने की भी अपील की गई है। साथ ही सऊदी अरब से तेल सुविधा में रियायत की अपील की गई है। बाहरी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न स्त्रोतों जैसे विश्व बैंक, एशियन डेवलेपमेंट बैंक, इस्लामिक डेवलेपमेंट बैंक से 6.3 अरब डॉलर की मदद लेने की भी कोशिश की जा रही है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन