फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pakistan's FDI decreased by 52 per cent in four months, country facing a cash crunch

Pak Crisis: पाकिस्तान का FDI चार महीनों में 52 प्रतिशत घटा, नकदी की तंगी से जूझ रहे देश की बढ़ी परेशानी

Wed, 23 Nov 2022 10:18 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 23 Nov 2022 10:18 AM IST
सार

Pak Crisis: डॉन अखबार ने बताया है कि सोमवार को पाकिस्तान स्टेट बैंक ने नवीनतम डेटा जारी किया, इसके अनुसार जुलाई-अक्तूबर FY23 में FDI गिरकर 348.3 मिलियन अमरीकी डॉलर हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष (FY22) की समान अवधि के दौरान 726.5 मिलियन अमरीकी डॉलर था।

विज्ञापन
Pakistan's FDI decreased by 52 per cent in four months, country facing a cash crunch
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Facebook : @ShehbazSharif

विस्तार

देश में खराब आर्थिक स्थिति और राजनीतिक अस्थिरता के बीच, नकदी की तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) ने चालू वित्त वर्ष (FY23) के पहले चार महीनों के दौरान 52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

विज्ञापन


डॉन अखबार ने बताया है कि सोमवार को पाकिस्तान स्टेट बैंक ने नवीनतम डेटा जारी किया, इसके अनुसार जुलाई-अक्तूबर FY23 में FDI गिरकर 348.3 मिलियन अमरीकी डॉलर हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष (FY22) की समान अवधि के दौरान 726.5 मिलियन अमरीकी डॉलर था। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक एफडीआई में हर साल गिरावट आ रही है जबकि निवेश की मात्रा भी क्षेत्रीय देशों जैसे भारत, बांग्लादेश और चीन की तुलना में बहुत कम है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार 74.8 मिलियन अमरीकी डालर का उच्चतम एफडीआई चीन से वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान आया था।

पाकिस्तानी दैनिक ने कहा कि चीन पिछले कई सालों से सबसे बड़ा निवेशक रहा है, लेकिन उसके निवेश में गिरावट शुरू हो गई है, जैसा कि दो साल के तुलनात्मक आंकड़ों से पता चलता है। इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात से एफडीआई प्रवाह पहले चार महीनों में बढ़कर 67.6 मिलियन अमरीकी डालर हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 51.4 मिलियन अमरीकी डालर था। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने रविवार को देश के डिफ़ॉल्ट जोखिमों से संबंधित रिपोर्टों को खारिज कर दिया। इकबाल ने उन्हें इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी का "प्रचार" करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के संघीय मंत्री ने यह टिप्पणी इमरान के पाकिस्तान में आर्थिक स्थिति के बारे में चेतावनी देने के बाद की, जिसमें कहा गया था कि शहबाज शरीफ सरकार इसे नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed