फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pakistan rupee depletes further, as foreign reserve reaches its lowest level

और कंगाल हो गया पाकिस्तान, रुपया गिरा, नहीं बचे पेट्रोल-डीजल खरीदने के पैसे

Thu, 28 Feb 2019 01:19 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Thu, 28 Feb 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
pakistan rupee depletes further, as foreign reserve reaches its lowest level

भारत से युद्ध करने की चाह रख रहा पाकिस्तान और कंगाल हो गया है। पाकिस्तानी रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले काफी निचले स्तर पर चला गया है। इतना ही नहीं पाक के पास पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए पैसा नहीं बचा है। 

विज्ञापन

139.25 पर बंद हुआ रुपया

पाकिस्तान में बुधवार को रुपया 139.25 के स्तर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण पाकिस्तान को ज्यादा विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ रही है। इसके साथ ही सोने की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। पाकिस्तान में बुधवार को सोना 70 हजार रुपये प्रति 11 ग्राम बिक रहा था। 

विज्ञापन

विदेशी निवेशक निकाल रहे हैं पैसा

युद्ध की आशांका के बीच पाकिस्तान में विदेशी निवेशक अपना पैसा निकाल रहे हैं। इस वजह से डॉलर की मांग काफी बढ़ गई है। इसलिए रुपया लगातार गिर रहा है। बैंक भी विदेशी निवेशकों को डॉलर में भुगतान कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार घट रहा है विदेशी मुद्रा भंडार

पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घटता जा रहा है। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए महंगा कच्चा तेल डॉलर में खरीदना पड़ रहा है। अभी कच्चा तेल 65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। अगर 10 दिन तक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बना रहा तो फिर रुपया 142 रुपये प्रति डॉलर तक गिर सकता है। इससे पाकिस्तान की हालत और गंभीर हो सकती है। 

निवेशकों ने बेचे 9 लाख डॉलर के शेयर

पाकिस्तानी निवेशकों ने पिछले दो दिन में 9,41,294 डॉलर के शेयर बेच दिए हैं। इसके चलते कारोबारियों ने कुछ देर के लिए पूरी तरह से विनिमियन व्यापार को रोक दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed