फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pakistan receives first shipment of LPG from Russia

पड़ोसी को राहत: पाकिस्तान को रूस से एलपीजी की पहली खेप मिली, इरान के सरक्स सेज के रास्ते भेजा गया

Wed, 27 Sep 2023 10:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 27 Sep 2023 10:16 PM IST
सार

Pakistan-Russia Deal: इस्लामाबाद में रूसी दूतावास ने मंगलवार को कहा कि 100,000 मीट्रिक टन एलपीजी की खेप रूस को ईरान के सरक्स विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के माध्यम से पाकिस्तान को दी गई थी। हालांकि, उसने ईरान की भागीदारी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी और यह भी तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि एलपीजी की कीमत कितनी है या इस पर छूट दी गई है या नहीं।

विज्ञापन
Pakistan receives first shipment of LPG from Russia
रूस तेल निर्यात - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान को रूस से एलपीजी की पहली खेप मिली है जो नकदी संकट से जूझ रहे इस देश की दूसरी बड़ी रूसी ऊर्जा खरीद है। इस्लामाबाद में रूसी दूतावास ने मंगलवार को कहा कि 100,000 मीट्रिक टन एलपीजी की खेप रूस को ईरान के सरक्स विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के माध्यम से पाकिस्तान को दी गई थी। हालांकि, उसने ईरान की भागीदारी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी और यह भी तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि एलपीजी की कीमत कितनी है या इस पर छूट दी गई है या नहीं। रूसी दूतावास ने कहा कि अगली खेप के लिए विचार-विमर्श जारी है। मंगलवार को पाकिस्तान को एलपीजी के रूप में दूसरी खेप मिली है। पाकिस्तान को इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत जून में  कच्चे तेल की पहली डिलीवरी मिली थी।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने कहा है कि उसने रूसी कच्चे तेल के लिए चीन की मुद्रा में भुगतान किया था, लेकिन सौदे के मूल्य का खुलासा कभी नहीं किया गया था। डॉन अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के बाहरी भुगतानों में ऊर्जा आयात का अधिकांश हिस्सा है और रूस से रियायती आयात एक राहत प्रदान करता है क्योंकि इस्लामाबाद भुगतान संतुलन की गंभीर समस्या के साथ आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिससे उसके बाहरी ऋण पर चूक का खतरा है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान को गैस और पेट्रोलियम दोनों की जरूरत है और उसने पहली बार खाड़ी क्षेत्र जो पारंपरिक रूप से उसे आपूर्ति प्रदान करता है से परे जाकर अपनी खरीद में विविधता लाने की कोशिश की है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि स्वतंत्र रूसी तेल रिफाइनरी फोर्टइनवेस्ट ने एक समझौता किया है जिसके तहत रूसी गैसोलीन को पहली बार जमीन के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाएगा, क्योंकि रूसी रिफाइनर यूरोपीय संघ के आयात प्रतिबंध से कुछ दिन पहले मोटर ईंधन के लिए वैकल्पिक बाजार की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed