फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pakistan inflation soars to 10.3 percent in july

पाकिस्तान में थाली से गायब हुईं दालें-सब्जियां-रोटी, 10 फीसदी के पार हुई महंगाई दर

Fri, 02 Aug 2019 05:13 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 02 Aug 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
pakistan inflation soars to 10.3 percent in july
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बेहताशा वृद्धि करने के बाद अब महंगाई ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। जुलाई माह में महंगाई दर 10 फीसदी के पार चली गई, जिससे लोगों की थाली से दालें और सब्जियां और दूर हो गई हैं। हालांकि चिकन और प्याज की कीमतों में कमी देखने को मिली। 
विज्ञापन

जुलाई में 10.3 फीसदी महंगाई दर

पाकिस्तान के सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में महंगाई दर बढ़कर 10.3 फीसदी हो गई। यह जून माह में 8.9 फीसदी थी। वहीं पिछले साल जुलाई में यह 5.8 फीसदी थी। पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और बिजली की कीमतों में उछाल के चलते महंगाई दर में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले नवंबर 2013 में महंगाई दर ने 10.9 फीसदी का आंकड़ा छुआ था। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने महंगाई दर के 11 से 12 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन

खाने-पीने से लेकर के कपड़े खरीदना भी महंगा

लोगों के लिए महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। रोटी, नान के अलावा सभी तरह की सब्जियों और दालों में इजाफा देखने को मिला है। वहीं किराये पर घर लेना, कपड़े खरीदना और सिलिंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी कीमतों में इजाफा

खाने-पीने का सामान
वस्तु   इजाफा (फीसदी में) जून की तुलना में
आलू 16.84 
मूंग दाल 05.41
अंडे 05.06
गुड़ 04.80
मा की दाल 04.50
आटा 03.58
ताजी सब्जियां 03.56
मसूर दाल 02.83
घी 02.49
बेकरी और टॉफी 02.45
चावल 01.77
दूध 01.41
चने की दाल 01.31
टमाटर 01.17
चीनी 01.09
मीट 00.93
सिगरेट 11.13

अन्य वस्तुएं

वस्तु  इजाफा (फीसदी में) जून की तुलना में
गैस 30.90
गाड़ियां 09.47
कंस्ट्रक्शन सामान 05.09
पर्सनल केयर सामान 04.69
ट्रांसपोर्ट सेवा 04.23
ईंधन 03.20
बिजली 02.63
किराया 01.86
कपड़े-जूते 07.04
स्वास्थ्य सेवा 08.97
मौजमस्ती 07.06
स्कूल फीस 06.09
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed