फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pak assures IMF of USD 8 billion external payments: Report

IMF: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने आईएमएफ को सौंपा आठ अरब डॉलर चुकाने का प्लान, रिपोर्ट्स में दावा

Sat, 08 Jul 2023 03:28 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 08 Jul 2023 03:28 PM IST
सार

IMF: पाकिस्तान सरकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बीच 29 जून को कर्मचारी स्तर का एक समझौता हुआ था, जिसके तहत महीनों तक चली बातचीत के बाद अर्थव्यवस्था में तीन अरब डॉलर की स्टैंडबाय अरेंजमेंट (एसबीए) देने पर सहमति बनी थी।

विज्ञापन
Pak assures IMF of USD 8 billion external payments: Report
आईएमएफ-पाकिस्तान - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को बाह्य भुगतान से जुड़ी वित्तपोषण योजना उपलब्ध कराई है। पाकिस्तान ने  वैश्विक ऋणदाता को बताया है कि वह बाह्य ऋणों की चुकौती के लिए छह अरब डॉलर की बजाय आठ अरब डॉलर की व्यवस्था करेगा।

विज्ञापन

29 जून को आईएमएफ से कर्मचारी स्तर पर हुआ था समझौता

पाकिस्तान सरकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बीच 29 जून को कर्मचारी स्तर का एक समझौता हुआ था, जिसके तहत महीनों तक चली बातचीत के बाद अर्थव्यवस्था में तीन अरब डॉलर की स्टैंडबाय अरेंजमेंट (एसबीए) देने पर सहमति बनी थी। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार की खबर के अनुसार आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड की 12 जुलाई को बैठक होगी जिसमें पाकिस्तान के लिए एसबीए की समीक्षा की जाएगी। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने आईएमएफ को बाहरी भुगतान के लिए 6 अरब डॉलर का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन

पाकिस्तान को चीन, सऊदी अरब और यूएई से मदद की उम्मीद

सूत्रों ने कहा कि चीन पाकिस्तान को 3.5 अरब डॉलर देगा, जिसमें से इस्लामाबाद दो अरब डॉलर जमा रखेगा, जबकि बीजिंग के वाणिज्यिक बैंक उसे 1.5 अरब डॉलर देंगे। इसके अलावा सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात पाकिस्तान को क्रमश: दो अरब डॉलर और एक अरब डॉलर देंगे। पाकिस्तान को विश्व बैंक से 500 मिलियन डॉलर के अलावा एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक से 250  मिलियन डॉलर मिलेंगे। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि जिनेवा सम्मेलन के दौरान वादा किए गए 350 मिलियन डॉलर भी पाकिस्तान आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed