फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   P-note investments touch over 5-year high at June-end Business News in Hindi

Business News: पी-नोट्स के जरिये निवेश पांच साल के उच्च स्तर पर, खाद्य तेल आयात जुलाई में रिकॉर्ड 17.6 लाख टन

Thu, 03 Aug 2023 05:45 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 03 Aug 2023 05:45 AM IST
विज्ञापन
P-note investments touch over 5-year high at June-end Business News in Hindi
investment - फोटो : istock

स्थिर व्यापक आर्थिक बुनियादी फंडामेंटल से प्रेरित होकर पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिये शेयर बाजार में जून के अंत तक 1.13 लाख करोड़ का निवेश हुआ है। यह पांच साल का शीर्ष स्तर है। इस निवेश में इक्विटी, डेट और हाइब्रिड प्रतिभूतियां शामिल हैं। इससे पहले जनवरी, 2018 में 1.19 लाख करोड़ निवेश था।

विज्ञापन


सेबी के आंकड़ों के मुताबिक, यह लगातार चौथा महीना है जब पी-नोट्स का निवेश बढ़ा है। इनके निवेश का कुल मूल्य जून में 1.11 लाख करोड़ रहा है। मई में यह 1.04 लाख करोड़, अप्रैल अंत में 95,911 करोड़, मार्च में 88,600 करोड़ और फरवरी में 88,398 करोड़ रुपये था। पी-नोट्स पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा उन विदेशी निवेशकों को जारी किए जाते हैं जो सीधे खुद को पंजीकृत किए बिना भारतीय शेयर बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं।
विज्ञापन


खाद्य तेल आयात जुलाई में रिकॉर्ड 17.6 लाख टन
देश के खाद्य तेल के आयात में जबरदस्त तेजी आई है। यह जुलाई में बढ़कर रिकॉर्ड 17.6 लाख टन पर पहुंच गया। दरअसल, रिफाइनर्स आने वाले त्योहारी मौसम की तैयारी के लिए तेलों का भंडार रख रहे हैं, जिससे आयात में तेजी आई है। दुनिया के सबसे बड़े वनस्पति तेल आयातक भारत की अधिक खरीद से इंडोनेशिया व मलयेशिया में पाम तेल भंडार को कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


317 लाख टन रह सकता है चीनी का उत्पादन
बारिश की कमी और एथेनॉल में गन्ने के अधिक मिलावट से अगले सीजन में भी चीनी उत्पादन घटकर करीब 317 लाख टन रह सकता है। इंडियन शुगर मिल एसोसिएशन (इस्मा) ने कहा, चालू सीजन में भी चीनी के उत्पादन में कमी दर्ज की गई है। 2023-24 के अक्तूबर-सितंबर में चीनी का उत्पादन 316.80 लाख टन रहने का अनुमान है। चालू सीजन में उत्पादन 328 लाख टन रहने का अनुमान है। हालांकि, अगले सीजन में यह खपत से 42 लाख टन ज्यादा रह सकता है। देश में चीनी की घरेलू खपत 275 लाख टन है। 2023-24 के दौरान एथेनॉल में करीब 45 लाख टन चीनी मिलाए जाने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed