फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Over 30 lakh audit reports filed on Income Tax Department portal Latest News Update

Income Tax: 30.75 लाख से अधिक ऑडिट रिपोर्ट ई-फाइलिंग पोर्टल पर जमा की गईं, आयकर विभाग ने कही यह बात

Mon, 02 Oct 2023 09:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 02 Oct 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Over 30 lakh audit reports filed on Income Tax Department portal Latest News Update
आयकर विभाग - फोटो : एएनआई

टैक्स (कर) आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 30 सितंबर की तय समयसीमा तक 30.75 लाख से अधिक ऑडिट रिपोर्ट ई-फाइलिंग पोर्टल पर जमा की गईं। आयकर विभाग ने सोमवार को बताया कि इन ऑडिट रिपोर्ट में से 29.5 लाख कर ऑडिट रिपोर्ट आकलन वर्ष 2023-24 से संबंधित हैं। इनके अलावा कुछ रिपोर्ट फॉर्म 29बी, 29सी, 10सीसीबी से संबंधित हैं।

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, करदाताओं की सुविधा के लिए विभाग ने कई अभियान चलाए। इस दौरान सघन पहुंच कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इनके तहत ई-मेल, एसएमएस, सोशल मीडिया के जरिये तय समय में ऑडिट रिपोर्ट जमा करने के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मामले से जुड़े 55.4 लाख संदेश भी भेजे गए।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, आयकर विभाग की वेबसाइट पर करदाताओं की जागरूकता से संबंधित कई वीडियो अपलोड किए गए। प्रयास करदाताओं और कर पेशेवरों की तरफ से तय समय के भीतर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने में मददगार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed