फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Oriental Bank of Commerce reveals loan exposure to Nirav Modi and Mehul Choksi

PNB ही नहीं, इस बैंक को भी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने लगाई करोड़ों की चपत, अब हुआ खुलासा

Fri, 06 Sep 2019 04:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 06 Sep 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
Oriental Bank of Commerce reveals loan exposure to Nirav Modi and Mehul Choksi
मेहुल चोकसी, नीरव मोदी (फाइल फोटो)

पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बाद अब नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ एक और बैंक ने धोखाधड़ी की बात कही है। शुक्रवार को सरकारी बैंक ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने नोटिस जारी कर बताया कि नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और उनकी कंपनी ने बैंक का 289 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाया है। 

विज्ञापन

नीरव मोदी की दो कंपनियों ने किया घोटाला

नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का 60.41 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाया है। वहीं मोदी की फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने बैंक का 32.25 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाया है। 

विज्ञापन

चोकसी की इन कंपनियों ने नहीं चुकाया कर्ज 

मेहुल चोकसी की बात करें, तो चोकसी की गितांजली जेम्स लिमिटेड ने ओबीसी बैंक का 136.45 करोड़ रुपये का कर्ज का भुगतान नहीं किया है। इसके साथ ही चोकसी की नक्षत्र वर्ल्ड लिमिटेड ने भी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के कर्ज का भुगतान नहीं किया है। नक्षत्र वर्ल्ड लिमिटेड ने बैंक से 59.53 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी 2018 में पीएनबी घोटाले के बाद 21 मार्च 2018 को ही ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने इन दोनों के खातों को एनपीए घोषित कर दिया था। 

एसबीआई को भी लगाई थी 405 करोड़ की चपत

इससे पहले मेहुल चोकसी, उसके परिवार और उसकी कंपनियों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक से भी 405 करोड़ कर्ज लेने की बात सामने आई थी। एसबीआई ने कहा था कि चोकसी और उसके परिवार के सदस्यों ने लोन का पैसा चुकाया नहीं है। इसके बाद बैंक की तरफ से भेजा गया नोटिस भी वापस आ गया था।  

ब्रिटेन की जेल में बंद है नीरव मोदी

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि 19 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है। उसे मार्च में गिरफ्तार किया गया था और वह तब से स्थानीय वैंड्सवर्थ कारावास में है। ब्रिटेन के कानून के आधार पर उसे हर चार सप्ताह के बाद हिरासत की अवधि को बढ़ाने के लिए अदालत में पेश किया जाता है। अदालत इससे पहले कई बार नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed