{"_id":"5e9378628ebc3e77b6385b8e","slug":"opec-and-its-allies-strike-historic-agreement-to-cut-nearly-10-million-barrels-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, दो फीसदी बढ़े दाम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, दो फीसदी बढ़े दाम
Mon, 13 Apr 2020 07:47 AM IST
Rajeev Rai
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 13 Apr 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
ओपेक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और अन्य तेल उत्पादकों द्वारा उत्पादन में कटौती के एलान के बाद तेल की कीमतों में दो फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ओपेक और अन्य तेल उत्पादकों ने उत्पादन में प्रतिदिन 9.7 मिलियन बैरल की कटौती कर तेल की कीमतों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की थी। इस फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे सभी के लिए महत्वपूर्ण समझौता करार दिया।
कुवैत के तेल मंत्री खालिद अल-फदेल ने रविवार को ट्विटर पर कहा, ‘हम उत्पादन में कटौती करने पर सहमति बनने की घोषणा करते हैं। ओपेक तथा अन्य उत्पादक देश एक मई से दैनिक उत्पादन में एक करोड़ बैरल की कटौती करेंगे।’
विज्ञापन
सप्ताह भर की द्विपक्षीय मैराथन बातचीत और दुनिया भर के सरकारी मंत्रियों के साथ चार दिन की वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद, ओपेक+गठबंधन और 20 देशों के समूह ने आखिरकार वैश्विक महामारी के प्रभाव से निपटने के लिए एक समझौता को अंजाम दे दिया। उल्लेखनीय है कि रूस और सऊदी अरब के विवाद तथा कोरोना वायरस महामारी के कारण गिरी मांग से कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें 30 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गयी हैं।
विज्ञापन
Oil prices rise more than 2% after deal on output cuts: AFP news agency
— ANI (@ANI) April 13, 2020
विज्ञापन
कुवैत के तेल मंत्री खालिद अल-फदेल ने रविवार को ट्विटर पर कहा, ‘हम उत्पादन में कटौती करने पर सहमति बनने की घोषणा करते हैं। ओपेक तथा अन्य उत्पादक देश एक मई से दैनिक उत्पादन में एक करोड़ बैरल की कटौती करेंगे।’
विज्ञापन
#BREAKING OPEC, allies agree to oil production cuts: Kuwait oil minister pic.twitter.com/qkvvn5JsJv
— AFP news agency (@AFP) April 12, 2020
#BREAKING Trump hails OPEC+ agreement as 'great deal for all' pic.twitter.com/lVcn4HHb5b