फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   one month delay in handing over tata deal to air india to be completed in january 2022 know when the process will be completed

Air India Tata Deal: एयर इंडिया को टाटा के सुपुर्द करने में होगी देरी, जानें कब तक पूरी होगी प्रक्रिया

Tue, 28 Dec 2021 12:22 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Dec 2021 12:22 PM IST
सार

Air India Tata Deal To be completed One Months Delay: सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया को टाटा समूह के हाथों सौंपने की प्रक्रिया पूरी होने में अभी एक महीने का और वक्त लग सकता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिग्रहण की प्रकिया पूरी होने में जनवरी तक का समय लग सकता है। 
 

विज्ञापन
one month delay in handing over tata deal to air india to be completed in january 2022 know when the process will be completed
एयर इंडिया - फोटो : pixabay

विस्तार

सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया को टाटा समूह के हाथों सौंपने की प्रक्रिया पूरी होने में अभी एक महीने का और वक्त लग सकता है। इस संबंध में जारी की गई एक रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अधिग्रहण की प्रकिया पूरी होने में जनवरी तक का समय लग सकता है। 

विज्ञापन


25 अक्तूबर को मिली थी मंजूरी
गौरतलब है कि सरकार ने 25 अक्तूबर 2021 को टाटा संस की कंपनी की ओर से लगाई बोली को स्वीकार कर एयर इंडिया के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की थी। सरकार की तरफ से कहा गया था कि इस अधिग्रहण से जुड़ी औपचारिकताओं को दिसंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन अब इस प्रक्रिया में देरी की बात कही जा रही है और इसके जनवरी में पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


आठ सप्ताह में पूरी होती है प्रक्रिया
नियमों के मुताबिक, सुपुर्दगी से संबंधित प्रक्रिया आठ सप्ताह में पूरी हो जानी चाहिए लेकिन दोनों पक्षों के राजी होने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इस प्रक्रिया के तहत इस मामले में भी अधिग्रहण की तिथि आगे बढ़ाने पर बात चल रही है। रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अभी तक कुछ नियामकीय मंजूरियां नहीं मिली हैं लेकिन जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने कहा है कि यह प्रक्रिया जनवरी तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 हजार करोड़ में हुई है डील
बता दें कि सरकार ने 18,000 करोड़ रुपये में एयर इंडिया को बेचने के लिए टाटा संस से समझौता किया था। टाटा सौदे के एवज में सरकार को 2,700 करोड़ रुपये नकद देगी और एयरलाइन पर बकाया 15,300 करोड़ रुपये के कर्ज की देनदारी है। सरकार को इस सौदे के तहत मिलने वाली नकद राशि अधिग्रहण प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed