{"_id":"659557cf91e74936440673a3","slug":"one-district-one-product-expresses-india-s-diversity-in-very-unique-tangible-way-eam-jaishankar-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"EAM Jaishankar: एक जिला और एक उत्पाद देश की विविधता का प्रतीक, विदेश मंत्री ने वाणिज्य मंत्री को इसलिए सराहा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
EAM Jaishankar: एक जिला और एक उत्पाद देश की विविधता का प्रतीक, विदेश मंत्री ने वाणिज्य मंत्री को इसलिए सराहा
Wed, 03 Jan 2024 06:19 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 03 Jan 2024 06:19 PM IST
सार
EAM Jaishankar: विदेश मंत्री ने यहां राष्ट्रीय राजधानी में आत्मनिर्भर भारत उत्सव समारोह में ओडीओपी विजेताओं को सम्मानित भी किया। जयशंकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश नीति, विदेश आर्थिक नीति और विदेश वाणिज्य नीति- ये सभी वास्तव में एक ही चीज के तीन चरण हैं।
विज्ञापन
एस जयशंकर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने देश की विदेश नीति, इसकी विदेश आर्थिक नीति और विदेश वाणिज्य नीति के बीच संबंध पर जोर देते हुए कहा कि तीनों अलग-अलग नहीं बल्कि एक ही नीति के चरण हैं। उन्होंने 'एक जिला एक उत्पाद' पहल की भी सराहना की और कहा कि यह देश की विविधता का बहुत ही 'अनूठे और ठोस' तरीके से प्रतिनिधित्व करती है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने यहां राष्ट्रीय राजधानी में आत्मनिर्भर भारत उत्सव समारोह में ओडीओपी विजेताओं को सम्मानित भी किया। जयशंकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''विदेश नीति, विदेश आर्थिक नीति और विदेश वाणिज्य नीति- ये सभी वास्तव में एक ही चीज के तीन चरण हैं... आज वाणिज्य मंत्री और विदेश मंत्री से ज्यादा करीब से काम करने वाले दो मंत्री नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "इसका परिणाम आप हमारे निर्यात में देख सकते हैं। हमारा निर्यात उच्चतम स्तर की ओर बढ़ रहा है।" केंद्रीय मंत्री ने आगे जोर देकर कहा कि भारत के उच्चतम निर्यात स्तर का बहुत सारा श्रेय वाणिज्य मंत्रालय और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को जाता है।
विज्ञापन