{"_id":"641adffe9a9df014910d0a93","slug":"on-camera-teacher-chased-beaten-by-parents-of-7-year-old-student-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: दूसरी कक्षा के बच्चे को पीटने का आरोप लगा माता-पिता ने शिक्षक को पीटा, दंपति समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: दूसरी कक्षा के बच्चे को पीटने का आरोप लगा माता-पिता ने शिक्षक को पीटा, दंपति समेत तीन गिरफ्तार
Wed, 22 Mar 2023 05:54 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 22 Mar 2023 05:54 PM IST
सार
Tamil Nadu: पुलिस ने दंपति और बच्चे के दादा मुनुसामी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. एल बालाजी सरवनन कहते हैं, "हमने उन पर हमला करने, आपराधिक धमकी देने, साजिश रचने और एक सरकारी कर्मचारी को कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
तमिलनाडु में शिक्षक की पिटाई।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के एक स्कूल में शिक्षक की पिटाई करने के आरोप में दूसरी कक्षा के एक छात्र के माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि माता-पिता ने अपने बच्चे को पीटने के आरोप में शिक्षक के साथ मारपीट की। हालांकि, शिक्षक ने आरोपों से इनकार किया है। यह घटना तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में हुई। शिक्षक की पहचान आर भरत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तीन मिनट के वीडियो में बच्चे के माता-पिता शिक्षक से बहत करते दिख रहे हैं
तीन मिनट के एक वीडियो में दिख रहा है कि दंपति कक्षा में घुस रहे हैं और अपने बच्चे को कथित तौर पर पीटने के लिए शिक्षक के साथ बहस कर रहे हैं। मां सेल्वी का कहना है कि बच्चे को पीटना गैरकानूनी है। सेल्वी कहती हैं, 'बच्चे को पीटना गैरकानूनी है। आपको अधिकार किसने दिए? मैं आपको अपनी चप्पलों से पीटूंगी।"
विज्ञापन
यहां तक कि स्कूल के अन्य बच्चों के सामने ही शिवलिंगम स्कूल के चारों ओर शिक्षक का पीछा करता है और फिर उसे पीटता है। यहां तक कि वह शिक्षक पर एक छोटी सी वस्तु फेंकने का भी प्रयास करता है, जो ईंट या पत्थर जैसा प्रतीत होता है। जब भरत पर हमला किया गया उस दौरान एक अन्य शिक्षक को मदद के लिए चिल्लाते सुना जा सकता है।
विज्ञापन
पुलिस ने दंपति और बच्चे के दादा को भी किया गिरफ्तार
पुलिस ने दंपति और बच्चे के दादा मुनुसामी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. एल बालाजी सरवनन कहते हैं, "हमने उन पर हमला करने, आपराधिक धमकी देने, साजिश रचने और एक सरकारी कर्मचारी को कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि शिक्षिका ने सात साल के बच्चे को सीट बदलने के लिए कहा था क्योंकि वह कक्षा में ध्यान नहीं दे रही थी और अन्य बच्चों के साथ लड़ रही थी। पुलिस का कहना है कि जब वह सीट बदल रही थी, तब वह गिर गई। बच्ची घर वापस गई और अपने दादा से शिकायत करते हुए कहा कि शिक्षक ने उसकी पिटाई की है।