फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Oil prices fallen again as second wave of coronavirus epidemic in India reduced demand

कोरोना का असर: तेल की मांग में आई कमी, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमत अब भी स्थिर

Mon, 03 May 2021 03:05 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 03 May 2021 03:05 PM IST
सार

भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से तेल की मांग में कमी आई है, जिससे कच्चे तेल के दाम में फिर से गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Oil prices fallen again as second wave of coronavirus epidemic in India reduced demand
तेल के दाम - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से तेल की मांग में कमी आई है, जिससे कच्चे तेल के दाम में फिर से गिरावट दर्ज की गई।  हालांकि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट नहीं आई है।

विज्ञापन


0.2 फीसदी गिरा कच्चा तेल
जुलाई माह के लिए ब्रेंट क्रूड वायदा सोमवार को 0.2 फीसदी गिरकर 66.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि जून के लिए यूएस का वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 0.2 फीसदी 63.48 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
विज्ञापन


देश में ईंधन की बिक्री में कमी 
आरंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में महामारी को रोकने के लिए लगाए गए राज्य-स्तरीय प्रतिबंधों से अप्रैल में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल उपभोक्ता देश में ईंधन की बिक्री में कमी आई है। रिफाइनरी भारत पेट्रोलियम कॉर्प के विपणन प्रमुख एके सिंह ने कहा कि 'अप्रैल 2019 के कोविड के पहले के स्तर से तेल की मांग में सात फीसदी की कमी आई है। मार्च में भारत में तेल की मांग कोविड-19 के पहले के स्तर से करीब थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे आ सकती है और गिरावट
विश्लेषकों को उम्मीद है कि आगे और प्रतिबंध लग सकते हैं, जिसकी वजह से मई में परिवहन ईंधन की मांग में तेज गिरावट देखी जा सकती है। आईएनजी विश्लेषकों ने भी एक नोट में कहा कि, 'ऐसा प्रतीत होता है कि भारत में कोविड-19 के मामले अभी चरम पर नहीं है, मई में ईंधन की मांग और नीचे होने की उम्मीद है।'

49 प्रतिभागियों के सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया है कि ब्रेंट ऑयल 2021 में औसतन 64.17 डॉलर प्रति बैरल होगा, जो पिछले महीने के 63.12 डॉलर की आम सहमति से और इस वर्ष के अब तक के 62.30 डॉलर से अधिक है।


आज इतनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत
देश में सोमवार को 3.68 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,417 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत में आज लगातार 18वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोमवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 80.73 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इससे दो सप्ताह पहले, 15 अप्रैल 2021 को पेट्रोल 16 पैसे जबकि डीजल 14 पैसे सस्ता हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed