फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Oil Minister Hardeep Singh Puri said Indian refiners can process Venezuelan oil

India: ‘अगर सस्ता होगा तेल तो भारत भी…’, US के वेनेजुएला पर प्रतिबंध हटाने पर बोले पेट्रोलियम मंत्री पुरी

Thu, 02 Nov 2023 08:42 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 02 Nov 2023 08:42 AM IST
सार

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है। अपनी जरूरत का 80 फीसदी से अधिक तेल विदेशों से खरीदता है और अपने कच्चे तेल के आयात कीमतों में कटौती करना चाहता है। 
 

विज्ञापन
Oil Minister Hardeep Singh Puri said Indian refiners can process Venezuelan oil
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका वेनेजुएला से तेल खरीदने वाले देशों पर भी पाबंदी लगाने की धमकी देता रहा है, लेकिन पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच वह खुद उससे तेल खरीदने की तैयारी में है। उसने हाल ही में वेनेजुएला के तेल क्षेत्र पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध हटा दिया है। इस बीच, भारतीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी साफ कर दिया है कि अगर वेनेजुएला तेल सस्ता करेगा तो भारत भी उससे खरीद सकता है। 

विज्ञापन

तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक

गौरतलब है कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है। अपनी जरूरत का 80 फीसदी से अधिक तेल विदेशों से खरीदता है और अपने कच्चे तेल के आयात कीमतों में कटौती करना चाहता है। 

विज्ञापन

अधिक आपूर्ति होना हमेशा अच्छा

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को एक उद्योग कार्यक्रम में वेनेजुएला के तेल के बारे में कहा कि जब बाजार में अधिक आपूर्ति होती है तो यह हमेशा अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि जहां से भी सस्ता तेल मिलेगा हम वहां से खरीदेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वेनेजुएला के पास सबसे बड़े तेल भंडारों में से एक है। बड़े पैमाने पर इससे उत्पादन का वैश्विक तेल की कीमतों पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले अमेरिका ने लिया फैसला

दक्षिण अमेरिकी देश 2019 से ही गंभीर प्रतिबंधों को झेल रहा है। अगले साल होने वाले चुनाव के लिए वेनेजुएला सरकार और विपक्षी दलों के बीच हुए समझौते के तहत दो सप्ताह पहले अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। 

हमारी उपलब्धता पर नजर

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, ‘हम उपलब्धता पर नजर बनाए हुए हैं। हम अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता ला रहे हैं। हालांकि, मैं इंतजार कर रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हम इस सफर में आगे बढ़ पाने में सफल होंगे।अतीत में भी हम ऐसा कर चुके हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज वेनेजुएला से पहले तेल खरीद चुका है।’

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed