फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   oil marketing companies cuts lpg cylinder price by 30 rupees

राहतः आज से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर सस्ता, गैर सब्सिडी वाली गैस के दाम भी घटे

Fri, 01 Feb 2019 01:50 AM IST
अनिल पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 01 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
oil marketing companies cuts lpg cylinder price by 30 rupees

सरकार ने बृहस्पतिवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की घोषणा की। लगातार तीसरे महीने में पहली तारीख को दामों में की गई इस कटौती के बाद अब सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर करीब 1.46 रुपये सस्ता मिलेगा, जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में करीब 30 रुपये की कमी की गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले एक दिसंबर को एलपीजी सिलेंडर के दामों में 6.52 रुपये और 1 जनवरी को 5.91 रुपये की कटौती की गई थी। इसी तरह बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में भी 1 दिसंबर को 133 रुपये और 1 जनवरी को 120.50 रुपये की कटौती की गई थी।
विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के मुताबिक, यह कटौती अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दामों में कमी आने और अमेरिकी डॉलर व भारतीय रुपये की विनिमय दर में मजबूती आने के कारण की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे गैस के अब दाम

  • 494.99 रुपये थे बृहस्पतिवार सुबह 14.2 किग्रा सिलेंडर के दिल्ली में दाम
  • 493.53 रुपये हो गए कटौती के बाद शुक्रवार सुबह से राजधानी में दाम
  • 689 रुपये थे बृहस्पतिवार को गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दिल्ली में दाम
  • 659 रुपये में मिलेगा शुक्रवार सुबह से गैर सब्सिडी वाला 14.2 किग्रा का सिलेंडर

 

घटेगी बैंक खाते में आने वाली सब्सिडी

  • 165.47 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी फरवरी माह में बैंक खाते में
  • 194.01 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से सब्सिडी मिली थी जनवरी महीने में खाते में
  • 433.66 रुपये नवंबर में और 308.60 रुपये दिसंबर में सब्सिडी के तौर पर मिले थे

 

इस कारण आता है सब्सिडी में अंतर

दरअसल टैक्स नियमों के तहत सरकार एलपीजी पर ईंधन के बाजार मूल्य के हिसाब से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाती है। इसके बाद सरकार एलपीजी सिलेंडर के महज मूल दाम पर सब्सिडी देती है, लेकिन जीएसटी की वसूली बाजार मूल्य के हिसाब से ही की जाती है। इसके चलते ही खाते में आने वाली सब्सिडी में बहुत अंतर दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed