फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   oil companies ceo in top list other than lakshmi mittal and ambani

मित्तल, अंबानी के अलावा तेल कंपनियों के सीईओ भी विश्व की टॉप सूची में शामिल

Mon, 29 Jul 2019 08:41 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 29 Jul 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
oil companies ceo in top list other than lakshmi mittal and ambani

भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सहित कई सरकारी व निजी कंपनियों के सीईओ टॉप 121 सूची में शामिल हो गए हैं। इस सूची को सीईओ वर्ल्ड मैगजीन ने जारी किया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की सूची में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह और ओएनजीसी के प्रमुख शशि शंकर शामिल हैं। इस सूची में दस भारतीय सीईओ शामिल हैं। 

विज्ञापन

सबसे ऊंची रैंकिंग मित्तल को

आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन एवं सीईओ लक्ष्मी निवास मित्तल सबसे ऊंची रैंकिंग वाले भारतीय सीईओ हैं। हालांकि, उनकी कंपनी को लक्जमबर्ग की कंपनी के रूप में दर्शाया गया है। 

विज्ञापन

यह रहा भारतीयों का स्थान

इस 121 वैश्विक सीईओ की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अंबानी 49वें, आईओसी के सिंह 69वें और ओएनजीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शशि शंकर 77वें स्थान पर हैं। इस सूची में जो अन्य भारतीय सीईओ शामिल हैं उनमें भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार (83वें), टाटा मोटर्स के सीईओ गुएंटर बटशेक (89वें), बीपीसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डी राजकुमार (94वें), राजेश एक्सपोर्ट्स के कार्यकारी चेयरमैन राजेश मेहता (99वें), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ राजेश गोपीनाथन और विप्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आबिदअली जेड नीमचवाला (118वें) स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीईओ की सूची को रीट्वीट किया है। 

पहले स्थान पर वॉलमार्ट के सीईओ

पत्रिका ने कहा कि कि वॉलमार्ट के सीईओ डगलस मैकमिलन पहले स्थान पर हैं, जो हैरान करने वाली बात नहीं है। उनके बाद रॉयल डच शेल के वैश्विक मुख्य कार्यकारी बेन वान ब्यूंडर और आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी मित्तल का नंबर आता है। 

टिम कुक, बफे भी टॉप 10 में शामिल

सऊदी अरामको के सीईओ अमीन एच नासिर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। 2019 की वैश्विक सीईओ की सूची में बीपी के मुख्य कार्यकारी बॉब डुडले पांचवें, एक्सॉनमोबिल के सीईओ डेरन वुड्स छठे, फॉक्सवैगन के सीईओ हरबर्ट डिएस सातवें और टोयोटो के मुख्य कार्यकारी एकियो टोयोदा आठवें स्थान पर हैं। एपल के सीईओ टिम कुक सूची में नौवे और बर्कशायल हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे दसवें पायदान पर हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed