फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Oil and gas companies get relief from windfall tax, new law will not impose unexpected tax benefits

Windfall Tax: तेल और गैस कंपनियों को विंडफॉल टैक्स से राहत, नए कानून में नहीं लगेगा अप्रत्याशित कर लाभ

Fri, 21 Mar 2025 04:01 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 04:01 AM IST
सार

नए कानून में तेल और गैस कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। इसके तहत अब तेल और गैस कंपनियों को अप्रत्याशित लाभ (विंडफॉल टैक्स) कर जैसे किसी भी नए कर का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Oil and gas companies get relief from windfall tax, new law will not impose unexpected tax benefits
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI

विस्तार

नए कानून के लागू होने के बाद तेल और गैस कंपनियों को अप्रत्याशित लाभ (विंडफॉल टैक्स) कर जैसे किसी भी नए कर का सामना नहीं करना पड़ेगा। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, नए विधेयक के पारित होने के बाद इस तरह का कर लगाना कठिन हो जाएगा, क्योंकि कोई न कोई हम पर मुकदमा कर देगा। उन्होंने कहा कि तेल और गैस की खोज और उत्पादन में निवेश करने के इच्छुक निवेशक राजकोषीय स्थिरता चाहते हैं। नए कर, जो दरें कम होने पर कम या शून्य मार्जिन की भरपाई किए बिना, ऊंची कीमतों पर अर्जित लाभ को छीनने का प्रयास करते हैं, अक्सर बाधक होते हैं।
विज्ञापन


2022 में लगाया गया था अप्रत्याशित लाभ कर
भारत ने एक जुलाई, 2022 को अप्रत्याशित लाभ कर लगाया और वह उन देशों की सूची में शामिल हो गया जो ऊर्जा कंपनियों के असाधारण लाभ पर कर लगाते हैं। पिछले दो सप्ताह में तेल की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े कर दरों की समीक्षा की जाती थी। पिछले साल दिसंबर में 30 महीने बाद इस कर को खत्म कर दिया गया था। पुरी ने कहा कि वैश्विक तेल कंपनियां भारत में निवेश की संभावना तलाश रही हैं। ब्राजील की पेट्रोब्रास अंडमान बेसिन की खोज के लिए ऑयल इंडियाके साथ बातचीत कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Tax: कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स खत्म कर सकती है मोदी सरकार, अत्यधिक मुनाफे पर नियंत्रण के लिए किया गया था लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएनजीसी बड़ी कंपनियों से कर रही बातचीत
साथ ही ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) गहरे पानी की खोज में सहयोग के लिए एक्सॉनमोबिल और इक्विनोर जैसी बड़ी कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है। नया कानून उन सभी (अंतरराष्ट्रीय तेल कंपनियों) के लिए भारत आने और देखने के लिए स्थितियां बना रहा है। यह विधेयक सरकार के सुधार एजेंडे का हिस्सा है, जिससे कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस को खोजना और उत्पादन करना आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Windfall Tax: सरकार ने पेट्रोल-डीजल निर्यात पर अप्रत्याशित कर हटाया, जानें किन्हें मिलेगा फायदा    

बता दें कि अमर उजाला इससे पहले भी सितंबर से दिसंबर, 2024 की अवधि में विंडफॉल टैक्स को लेकर कई खबरों में साफ कर चुका है कि किन लोगों को इस फैसले का असर पड़ेगा। बीते छह महीने की अवधि की बात करें तो केंद्र सरकार ने करीब छह महीने पहले घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटाने का एलान किया था। सरकारी अधिसूचना के मुताबिक भारत ने पहली बार 1 जुलाई 2022 को विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स लगाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed