फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NTPC pays final dividend of Rs 3,248 crore to govt for FY25

NTPC Dividend: एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए सरकार को 3248 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश सौंपा, जानें अपडेट

Sat, 27 Sep 2025 07:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 27 Sep 2025 07:08 PM IST
सार

NTPC Dividend: कंपनी के बयान के अनुसार एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह ने निदेशक मंडल के साथ 25 सितंबर को सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल की मौजूदगी में ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को अंतिम लाभांश भुगतान सलाह प्रस्तुत की। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
NTPC pays final dividend of Rs 3,248 crore to govt for FY25
एनटीसीपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतिम लाभांश के रूप में ऊर्जा मंत्रालय को 3,248 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कंपनी के बयान के अनुसार एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह ने निदेशक मंडल के साथ 25 सितंबर को सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल की मौजूदगी में ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को अंतिम लाभांश सौंपा।

विज्ञापन


यह क्रमशः नवंबर 2024 और फरवरी 2025 में दिए गए 2,424 करोड़ रुपये के पहले अंतरिम लाभांश और 2,424 करोड़ रुपये के दूसरे अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है।

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भुगतान किया गया कुल लाभांश 8,096 करोड़ रुपये है, जो 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 8.35 रुपये की दर से होगा। यह लगातार 32वां वर्ष है जब एनटीपीसी लिमिटेड ने लाभांश का भुगतान किया है। लगभग 84,000 मेगावाट की विद्युत उत्पादन क्षमता के साथ एनटीपीसी समूह भारत की सबसे बड़ी बिजली कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed