फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NSO Survey More Than 50 Percent Of Agricultural Household are in Debt In 2019

मुश्किल में किसान: 2019 में कर्ज के बोझ तले दबे 50 फीसदी से अधिक कृषि परिवार, हर एक पर 74121 रुपये का लोन

Sat, 11 Sep 2021 03:02 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 11 Sep 2021 03:02 PM IST
सार

देश में किसानों की वित्तीय स्थिति किसी से छुपी नहीं है। कोरोना काल में किसानों की आय और भी प्रभावित हुई है। ऐसे में बढ़ती महंगाई भी खेती-बाड़ी करने वालों के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

विज्ञापन
NSO Survey More Than 50 Percent Of Agricultural Household are in Debt In 2019
किसान - फोटो : pixabay

विस्तार

मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के जरिए किसानों की मदद कर रही है। लेकिन अब भी देश में आधे से अधिक किसान परिवार कर्ज के बोझ तले दबे हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के सर्वे के अनुसार, 2019 में 50 फीसदी से ज्यादा किसान परिवार कर्ज के बोझ तले दबे थे। इन पर औसतन 74,121 रुपये का कर्ज था।

विज्ञापन


50.2 फीसदी किसान परिवारों ने लिया कर्ज 
एनएसओ ने अपने सर्वे में कहा कि किसानों के कुल बकाया कर्ज में से सिर्फ 69.6 फीसदी ही बैंक, सहकरी समितियों और सरकारी एजेंसियों जैसे संस्थागत स्रोतों से लिया गया था। वहीं 20.5 फीसदी कर्ज पेशेवर सूदखोरों से लिया गया था। कुल कर्ज में 57.5 फीसदी लोन कृषि उद्देश्य से लिया गया। 50.2 फीसदी किसान परिवारों ने कर्ज लिया है। 
विज्ञापन


कृषि वर्ष 2018-19 में प्रति कृषि परिवार की इतनी थी मासिक आय
कृषि वर्ष 2018-19 में हर एक किसान परिवार की औसत मासिक आय 10,218 रुपये थी। 10,218 रुपये में से मजदूरी से हरि परिवार की औसत आय 4,063 रुपये थी, फसल उत्पादन से 3,798 रुपये, पशुपालन से 1,582 रुपये, गैर-कृषि व्यवसाय 641 रुपये और भूमि पट्टे से 134 रुपये की आय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जून 2018 तक ग्रामीण इलाकों के 35 फीसदी परिवारों ने लिया कर्ज
30 जून 2018 तक ग्रामीण क्षेत्रों में 35 फीसदी परिवारों ने कर्ज लिया था। इसमें 40.3 फीसदी कृषि परिवार थे और 28.2 फीसदी गैर कृषि परिवार थे। वहीं शहरी क्षेत्र के 22.4 फीसदी परिवारों ने कर्ज लिया था। इसमें 27.5 फीसदी स्व-रोजगार से जुड़े परिवार थे और 20.6 फीसदी अन्य परिवार थे।


देश में 9.3 करोड़ है कृषि परिवारों की संख्या
एक अनुमान के अनुसार, देश में कृषि परिवारों की संख्या 9.3 करोड़ है। इसमें अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) 45.8 फीसदी, अनुसूचित जाति 15.9 फीसदी, अनुसूचित जनजाति 14.2 फीसदी और अन्य 24.1 फीसदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed