रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, अब बिना आईडी प्रूफ के भी कर सकेंगे सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे दिन प्रति दिन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए काम करता रहता है। अब रेलवे ने यात्रियों को एक नई सौगात दी है। अब तक आपके लिए रेलवे में सफर के दौरान आईडी प्रूफ की हार्ड कॉपी लेकर चलना अनिवार्य था। लेकिन अब अगर आप आईडी प्रूफ साथ ले जाना भूल भी जाएं तो चिंता की कोई बात नहीं होगी क्योंकि रेलवे ने इस नियम में कुछ ऐसे बदलाव किए हैं जिससे आपको काफी फायदा होगा।
आईआरसीटीसी ने किया ये बदलाव
यात्री अब एम-आधार को आई-डी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी जानकारी खुद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर दी। आईआरसीटीसी के ट्वीट के मुताबिक, यात्रा के दौरान अब एम-आधार, ई-आधार और ड्राइविंग लाइसेंस भी वैलिड आईडी प्रूफ का काम करेगा। इसका मतलब यात्री अब यात्री मोबाइल की मदद से ही अपना वेरिफिकेशन करवा सकेंगे।
Passengers can use M-Adhaar, E-Adhaar, driving license as valid proof of identity during #travel. https://t.co/OKxnxxYn6G#IRCTC #Adhaar #eticket #booking #bookonline pic.twitter.com/LzLMEgRgOv
विज्ञापन विज्ञापन— IRCTC (@IRCTCofficial) April 10, 2019