फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   now get driving licence while sitting in your home

अब घर बैठे बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, खर्च करने होंगे केवल 50 रुपये, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी होगा आसान

Tue, 10 Jul 2018 04:41 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
now get driving licence while sitting in your home

अब आप घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे। इसके लिए आपको केवल 50 रुपये खर्च करने होंगे। इतना ही नहीं आपको आरटीओ ऑफिस के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। 

विज्ञापन


इस शहर में शुरू होगी सेवा
दिल्ली में स्थित आरटीओ सबसे पहले इस सेवा को शुरू करने जा रहा है। इस सेवा के तहत लोगों को अपना ड्राइविंग लाइसेंस या फिर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहीं दौड़-भाग नहीं करनी पड़ेगी। वो अपने घर में बैठकर इसका लाभ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन


हेल्पलाइन पर करनी होगी कॉल
रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेवा का लाभ लेने के लिए इच्छुक लोगों को एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करनी होगी और अपने डॉक्यूमेंट्स के लिए अप्लाई करना होगा। इसके बाद एक मोबाइल सहायक घर पर आएगा और फॉर्म भरवाने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइस पर अपलोड होंगे डॉक्यूमेंट्स

now get driving licence while sitting in your home

मोबाइल सहायक अपने साथ में टैबलेट और मोबाइल स्कैनर लेकर के आएगा, जिसकी मदद से वो डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करेगा। इसके बाद ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। 

आरटीओ ऑफिस में देना होगा ड्राइविंग टेस्ट
हालांकि सभी आवेदकों को आरटीओ ऑफिस में ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। बिना इसको पास किए किसी को भी ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं होगा। टेस्ट लेने का समय रोजाना (छुट्टी के दिनों को छोड़कर के ) सुबह 8 से दोपहर 2 बजे के बीच होगा। टेस्ट देने के लिए लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय को चुनना होगा। टेस्ट को पास करने के बाद 15 दिन के भीतर डीएल को आवेदक के घर पर भेज दिया जाएगा। 

अन्य शहरों में भी शुरू होगी सेवा
दिल्ली में प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद इसे देश भर के अन्य आरटीओ दफ्तरों में भी लागू किया जाएगा, जिससे इसका लाभ अन्य लोगों को मिल सके और आरटीओ ऑफिसों में व्याप्त घूसखोरी पर लगाम लग सके। ऐसा इसलिए क्योंकि सारा प्रोसेस ऑनलाइन कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed